भाजपा के उमीदवार डॉ. सुभाष शर्मा को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने दिखाई काली झंडियां

by

गढ़शंकर : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के गांव बीनेवाल में जनसभा को संबोंधित करने के लिए आने की सुचना मिलने पर अड्डा झुंगियाँ में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता सुबह साढ़े आठ बजे बीनेवाल रोड पर अड्डा झुंगियां में एकत्र होने लगे। 10-30 बजे जब भाजपा प्रत्याशी का काफिला चुनावी सभा स्थल की ओर गुजरा तो संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की और जनविरोधी व किसान विरोधी केंद्र की भाजपा की सरकार को सबक सिखाने का लोगो से आह्वान किया।  आज के विरोध प्रदर्शन में कामरेड हरभजन सिंह अटवाल, रामजी दास चौहान, कुलभूषण कुमार, मैडम सुभाष मट्टू, सुरिंदर कौर चुंबर, शेर जंग बहादुर, कैप्टन करनैल सिंह, तीर्थ सिंह मान, किशन देव पप्पू, केहर सिंह नैनवां, गुरचरण सिंह, रमेश धीमान, मोहन लाल पंचायत समिति सदस्य, बलजीत सिंह, बलराम सिंह, गिरधारी लाल, रोशन लाल और मोहन लाल सहित बड़ी संख्या में एसकेएम के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लॉक के विशेष जरूरतों वाले छात्रों का शैक्षिक टूर लगाया 

गढ़शंकर,  6 फरवरी: पंजाब सरकार के विभाग के निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक गढ़शंकर1 के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ते विशेष जरूरतों वाले छात्रों का सीएचटी कमलजीत कौर के नेतृत्व में एक शैक्षिक दौरा किया...
article-image
पंजाब

वातावरण को हरा भरा बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जय कृष्ण सिंह रोड़ी

गढ़शंकर:20 जुलाई :पंजाब सरकार द्वारा वातावरण को साफ सुथरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक हलके में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत मंगलवार को पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ हलका गढ़शंकर के संगठन इंचार्ज नियुक्त…कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गढ़शंकर : गढ़शंकर से वरिष्ठ आप नेता  सोमनाथ बंगड़ को आज पार्टी हाईकमान द्वारा गढ़शंकर हलका का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिससे आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर...
Translate »
error: Content is protected !!