भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही : विक्रम जरियाल

by

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर हुई चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  भट्टियात विधानसभा के भाजपा मंडल मेल की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य सचेतक विक्रम जरियाल की अध्यक्षता में हुई।


पूर्व विधायक विक्रम जरियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए हर जगह समान विचारधारा के लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है।

भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सक्रियता बनाए रखनी होगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी से मिले दिशा-निर्देश को धरातल पर चुनाव से पूर्व उतरने की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ ही भाजपा की असली ताकत है। इसके साथ ही बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी ग्रुप के भारी हथियारों से लैस 4...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर से चम्बा प्रवास पर रहेंगे

होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का करेंगे उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 सितम्बर से चम्बा के दो दिवसीय प्रवास पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों तथा जालसाजी से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण : अमित मैहरा

विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली की समस्या का हल न होने पर कार्यालय के घेराव की चेतावनी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन गुवाड़ के गांव हेला, पेटी, संगेरा व बगैरा में बिजली की कम वोल्टेज से लोग परेशान...
Translate »
error: Content is protected !!