भाजपा में शामिल हुए आप से इस्तीफा देने वाले 8 विधायक

by

नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले सभी 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में इन्होंने बीजेपी का दामन थामा।

कल जिन आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दिया, उनमें पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, जनकपुरी से राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरौलिया, महरौली से नरेश यादव और मादीपुर से गिरिश सोनी शामिल हैं। इन सभी 8 विधायकों ने आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बैजयंत पांडा ने कहा, आज बहुत ऐतिहासिक दिन है क्योंकि दिल्ली चुनाव से महज कुछ दिन पहले ही इतनी बढ़ी संख्या में नेता आप-दा से मुक्ति पा गए हैं और दिल्ली की मुक्त होने की बारी है। उन्होंने कहा, 10 साल से झूठे वादे कर आप-दा थोपा हुआ है दिल्ली पर। जो लोग विश्वास कर इनके साथ थे, वे भी अब साथ छोड़ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

वहीं एक अन्य विधायक गिरीश सोनी ने इस्तीफा देते हुए कहा था, काफी समय से आम आदमी पार्टी में जो गतिविधियां चल रही हैं। वह हमेशा आलोचना का विषय बनकर एक सवालिया निशान उठाती है जैसे शीशमहल। क्या इसके बाद हम सच में आम आदमी हैं। इन सभी विषयों से आघात होकर आज मैं आम आदमी पार्टी की समस्त जिम्मेदारियों से निवृत होकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैंज में अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की आयोग द्वारा सुनवाई, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल …पीड़ित परिवार को निर्धारित सहायता राशि तत्काल जारी करें : कुलदीप धीमान

एएम नाथ। कुल्लू, 23 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मंगलवार को सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की सुनवाई बहुउद्देश्यीय भवन, सैंज...
article-image
पंजाब

जिले में खुलेंगे 8 आम आदमी क्लीनिक: डिप्टी कमिश्नर

15 अगस्त को 3 आम आदमी क्लीनिकों का होगा रस्मी उद्घाटन आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर का कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, बसियाला का स्वास्थ्य मंत्रीचेतन सिंह जोड़ेमाजरा व अहियापुर का विधायक जसबीर सिंह राजा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूरा परिवार बेहोश : कांगड़ा में नौकर ने लूट के इरादे से खाने में मिलाया जहर : आरोपी फरार

एएम नाथ।कांगड़ा। नगरोटा बगवां में एक परिवार को लूटने के इरादे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले का कोई रिकॉर्ड न होने के कारण...
Translate »
error: Content is protected !!