भानुपल्ली के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर, 7 घायल

by

बिलासपुर। भानुपल्ली के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में स्वारघाट उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागें ठाकुर के चार विद्यार्थी भी शामिल हैं। ये विद्यार्थी साइंस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैहल जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, चारों विद्यार्थियों को स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका की निजी कार में ले जाया जा रहा था। कार अध्यापिका के पति चला रहे थे। कार में अध्यापिका का करीब डेढ़ से दो वर्ष का बच्चा भी मौजूद था। हादसे में बच्चे समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़, एक को नंगल और एक घायल को आनंदपुर साहिब रेफर किया गया है।

चार स्कूली विद्यार्थियों के घायल होने की सूचना से स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

Ex-MP Avinash Rai Khanna Seeks

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna has strongly condemned the abduction, forced religious conversion, and sexual assault of a minor Hindu girl in Pakistan. Expressing deep concern, Khanna has written...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 60 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 60 नशे की गोलियां बरामद कर लिया। एएसआई महिंद्र पाल ने पुलिस पार्टी के साथ गांव मेहताबपुर के निकट नाका लगाया हुआ था। उस दौरान वहां...
article-image
पंजाब

अध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश ने अग्रणीय स्थान हासिल किया: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा सुधारों की बदौलत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ी जिले के 1697 सरकारी स्कूलों को बनाया जा चुका है स्मार्ट स्कूल जिले में वर्ष 2020-21 के दौरान...
article-image
पंजाब

आप अभी बर्खास्तगी चाहते हैं या बाद में?.. सुप्रीम कोर्ट के इस तीखे सवाल से हिल गए डीआईजी भुल्लर …भ्रष्टाचार केस में निलंबित DIG भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं

CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी- ‘यह 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला है’; अहम गवाहों के बयान के बाद जमानत पर विचार के संकेत नई दिल्ली । भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!