भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से आई कॉल; परिवार को जान से मारने की दी धमकी

by

गुरदासपुर । भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढ़ूनी के पंजाब यूथ प्रधान इंद्रपाल सिंह बैंस को वाट्सएप काल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बैंस ने बताया कि रविवार को दोपहर 3.10 बजे उन्हें एक विदेशी नंबर से काल आई है।

फोन करने वाले ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बैंस ने काल करने वाले का नाम पूछा, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायतें भी दी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बैंस ने कहा कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Drug Peddler Injured in Police

Hoshiarpur/ May 9 /Daljeet Ajnoha/ In a significant development under the ongoing anti-drug campaign, the Hoshiarpur Police conducted a special raid to nab a notorious drug peddler. The situation turned tense when the accused...
article-image
पंजाब

डीसी ने किया पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूनी का निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व को समर्पित गुरबाणी उचार्न प्रतियोगिता का आयोजन किया

गढ़शंकर, 25 नवंबर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में सामाजिक विज्ञान विभाग और गुरुद्वारा कमेटी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित छात्रों के लिए गुरबानी गायन प्रतियोगिता...
Translate »
error: Content is protected !!