भारत सरकार अलर्ट : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर,उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण

by

नई दिल्ली : चीन में फैल रहे रहस्यमयी बुखार को लेकर भारत सरकार अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उत्तरी चीन में बच्चों में बढ़ रहे H9N2 संक्रमण पर भारत सरकार बारीकी से नजर रख रही है। हालांकि, सरकार ने यह जरूर कहा है कि फिलहाल भारत में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों के साथ-साथ श्वसन संबंधी बीमारी का जोखिम कम है। इसके बावजूद सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है।

बता दें कि बीते कुछ सप्ताह में चीन में निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी तेजी से फैल रही है। ज्यादातर बच्चे इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं और उत्तरी चीन के अस्पताल इस बीमारी के कारण फुल हो गए हैं। कोरोना के बाद चीन में फैल रही इस बीमारी ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मांगा जवाब

चीन में बढ़ रहे संक्रमण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी सख्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, WHO ने अस्पतालों में बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चीन से जवाब मांगा है। इस पर चीन की ओर से कहा गया है कि उसे अपने देश में किसी नई बीमारी के संकेत नहीं मिले हैं। WHO ने कहा कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 13 नवंबर को श्वसन संबंधी बीमारियों की वृद्धि की सूचना दी थी। चीनी अधिकारियों ने इससे जुड़े आंकड़े भी मुहैया कराए हैं। मोटे तौर पर चीन ने कहा है कि देश में कोविड संबंधी पाबंदिया हटा दी गई हैं, लिहाजा श्वसन संबंधी मामले सामने आ रहे हैं। किसी नई बीमारी या संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं।

भारत सरकार ने क्या कहा?

उधर, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि चीन में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एक बैठक आयोजित की गई और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मंत्रालय ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन में बढ़ रहे मामलों में मृत्यु दर काफी कम है और इस बीमारी का इंसानों से इंसानों में फैलने का खतरा भी न के बराबर है। हालांकि, WHO ने बच्चों व जानवरों में ऐसे मामलों की सघन मॉनीटिरंग के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

तीज त्यौहार में डिप्टी कमिश्नर व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की धर्मपत्नी ने की शिरकत : हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं त्यौहार: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 11 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि त्यौहार हमें हमारी अमीर विरासत व संस्कृति से जोडऩे में अहम भूमिका निभाते हैं, इस लिए हमें खुशी व उत्साह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बडैहर में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन,

ऊना, 31 दिसंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत आने वाले बडैहर में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक...
article-image
पंजाब

होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों...
Translate »
error: Content is protected !!