भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इससे कुल्लू घाटी की सुरम्य वादियों के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण इस हवाई पट्टी के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के विस्तार के लिए वन (संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक स्वीकृतियां सुनिश्चित करते हुए अब हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का कार्य आरम्भ हो सकेगा। नागरिक उड्यन महानिदेशालय द्वारा तय नियामक मानकों तथा विस्तारित सुरक्षा उपायों के दृष्टिगत यह स्वीकृतियां आवश्यक थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में भुन्तर हवाई अड्डे की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां तक हवाई सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू तथा लाहौल घाटी की सुन्दर वादियों में आसानी से पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर से कुल्लू के लिए अब सीधी उड़ानें शुरू की गई हैं और ऐसे में देश-विदेश के यात्रियों को इस हवाई अड्डे के विस्तार से लाभ होगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्प है और 50 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ वर्तमान सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट आबंटन किया है। उन्होंने कहा कि बागवानी और जलविद्युत के उपरांत पर्यटन क्षेत्र हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़ है और इस प्रमुख क्षेत्र से हजारों परिवार जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है।
इसके तहत आधारभूत ढांचे को मजबूत करते हुए प्रदेश में पर्यटकों के भ्रमण व ठहराव को यादगार बनाने के लिए उन्हें उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल में प्रतिवर्ष पांच करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को गंभीरता से ले अधिकारी : DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू,  6 मार्च :   जिला समन्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने सभी विभगाध्यक्षको को गैर सरकारी सरकारी सदस्यों द्वारा बैठक में रखें गये मामलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर बड़ाग्रां में विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत*

एएम नाथ।  बैजनाथ,15 अगस्त :  79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की तहसील मुल्थान के बड़ाग्रां में देवा क्लब द्वारा आयोजित मेले के समापन समारोह में विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप तहसील कृष्णगढ़ में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस : नायब तहसीलदार ने फहराया तिरंगा

कुठाड, 26 जनवरी (तारा) : कृष्णगढ़ उप तहसील परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सूरत सिंह ने फहराया तिरंगा व पुलिस होमगार्ड परेड की सलामी ली। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : प्रदेश सरकार नशे के विरूद्ध शीघ्र शुरू करेगी व्यापक अभियान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  नशे के विरूद्ध जागरूकता बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आज शिमला में 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!