मंगलवार को कंगना करेंगी नामांकन, जनसभा में जुटेंगे हज़ारों लोग : सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ जुटेंगे लोग – जयराम ठाकुर 

by
डेढ़ साल की हर नाइंसाफ़ी और तानाशाही के ख़िलाफ़ लोग वोट करने को बेताब
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना के नामांकन में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। उनके नामांकन और जनसभा में प्रदेश के लोगों को पता चल जाएगा कि मण्डी से इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। हिमाचल में चार की चारों सीटें भाजपा जीतेगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। सरकार की तानाशाही और बड़बोले पन से पूरे प्रदेश के लोग त्रस्त हैं और अपने वोट की चोट से सरकार को सबक़ सिखाने के लिए बेताब हैं। प्रदेश के लोग मुख्यमंत्री को यह बताना चाहते हैं कि अगर उन्हें संस्थान बंद करने में मज़ा आता है, अगर उन्हें नौकरियों से लोगों को निकालने में सुख मिलता है तो लोगों को भी सरकार को सबक़ सिखाना आता है। सरकार को शून्य पर ‘लॉक’ करना आता है। इस बार प्रदेश के लोग वही करने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। पिछली दो बार की तरह इस बार भी भाजपा सभी की सभी सीटें जीतेगी।
प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। सारी सुविधाओं को फिर से बहाल करने के लिए कांग्रेस को शून्य पर रोकना बहुत आवश्यक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने दिलवाई शपथ : उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन 

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारीयों व कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ब्यूरो ने नर्सिंग परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप में पी.एन.आर.सी. की पूर्व रजिस्ट्रार चरणजीत कौर चीमा और डॉ. अरविंदरवीर सिंह गिल को किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 4 अगस्त :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल मोहाली (पी.एन.आर.सी.) की पूर्व रजिस्ट्रार और नर्सिंग प्रशिक्षण स्कूल गुरदासपुर की प्रिंसिपल (सेवानिवृत्त) चरणजीत कौर चीमा और डॉ. अरविंदरवीर सिंह गिल, निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मढ़ी में शिक्षा गुणात्मक एवं सुधार कार्यक्रम आयोजित : विधायक चंद्रशेखर ने 145 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट

धर्मपुर, 25 दिसम्बर। विधायक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र चन्द्रशेखर ने आज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी में 145 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। वह शिक्षा गुणात्मक एवं सुधार कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षकों,...
Translate »
error: Content is protected !!