मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश : नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

by

एएम नाथ। मंडी :  शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला यह मस्जिद शहर के जेल रोड पर है। आरोप है कि इसकी 2 मंजिल अवैध रूप से बनाई गई थीं। अब इन्हें तोड़ा जाएगा। वहीं नगर निगम आयुक्त कोर्ट में जिस वक्त मस्जिद में अवैध निर्माण मामले में सुनवाई चल रही थी तब हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस ने मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग कर दी थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उधर, शिमला की पांच मंजिला संजौली मस्जिद को लेकर भी विवाद बना हुआ है। आरोप है कि मस्जिद की 3 मंजिल अवैध हैं। इसके खिलाफ यहां भी स्थानीय लोग पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। मंडी के DC अपूर्व देवगन ने कहा कि जेल रोड पर बनी मस्जिद मामले में MC आयुक्त कोर्ट का फैसला आया है। मुस्लिम पक्ष 30 दिनों के अंदर अपील कर सकेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले विशेष समुदाय के लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है। जो अवैध निर्माण हुआ है कुछ इन्होंने खुद हटा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीसीपी के दायरे में नहीं होगा ग्रामीण क्षेत्र : आशीष बुटेल

एएम नाथ । पालमपुर, 26 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा है कि गांव का शहरीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त 24 को पालमपुर...
Translate »
error: Content is protected !!