मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी : पहले था 18 रुपए अब 25 रुपये प्रति किमी मिलेगा यात्रा भत्ता

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्तों से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। नए संशोधन के बाद अब मंत्रियों के यात्रा और दैनिक भत्ते की दरों में बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।संशोधित प्रावधानों के अनुसार अब मंत्रियों को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सड़क मार्ग से यात्रा करने पर 18 की जगह 25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से माइलेज भत्ता दिया जाएगा। लागू दरों में किए इस बदलाव से यात्रा व्यय में बढ़ोतरी के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया गया है। अब यात्रा या दौरे के दौरान मंत्री 2500 रुपये दैनिक भत्ता प्राप्त कर सकेंगे। पहले यह दर 1800 रुपये थी।

राज्य सरकार ने मंत्रियों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए हिमाचल प्रदेश मंत्रियों का यात्रा भत्ता नियम 2000 में संशोधन कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने नए नियम जारी कर संशोधन सैलरी एंड अलाउंसेज ऑफ मिनिस्टर्स एक्ट 2000 की धारा 14 और 15 के तहत लागू किए हैं। यह बढ़ोतरी मंत्रियों को सड़क या अन्य मार्गों से यात्रा करने पर लागू होगी। नई अधिसूचना के अनुसार ये नियम हिमाचल प्रदेश मंत्रियों का यात्रा भत्ता संशोधन नियम 2025 कहलाएंगे और जारी होते ही प्रभावी हो गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि अधिकारी खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों की करें हर संभव सहायता : चंद्र कुमार

पालमपुर में खरीफ फसलों पर कार्यशाला आयोजित, प्रदेश में हल्दी की खेती व उपयोग की संभावनाओं को लेकर भी विशेष सत्र आयोजित* एएम नाथ। पालमपुर, 2 मई :- चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के 96 फीसदी रूट घाटे में चल रहे – फिर भी निगम में न तो किसी कर्मचारी का वेतन बकाया और न ही पेंशन की राशि बकाया :मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। धर्मशाला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली एचआरटीसी के सुचारू संचालन के लिए सभी लोगों, खासकर विपक्षी दल भाजपा का सहयोग मांगा है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!