मई में भी बर्फबारी जारी : मनाली-लेह NH पर वाहनों की आवाजाही शुरू; 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

by
एएम नाथ।  शिमला :  सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बहाल कर दिया है। मंगलवार से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
उपायुक्त लाहुल स्पीति किरण भडाना ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। इस बार हिमपात का दौर मई महीने में भी जारी है। इस कारण सड़क बहाली में देरी हुई है।
ऊंची चोटियों पर हिमपात
पिछले साल यह दर्रा पांच जून को बहाल हुआ था। प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम में सोमवार सुबह हिमपात हुआ। शिमला सहित लाहुल स्पीति और कुल्लू में कई स्थानों पर वर्षा भी हुई।
निचले क्षेत्रों में धूप खिली। नारकंडा सहित ठियोग में हल्की ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान भरमौर में 12, नारकंडा व कसौली में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बाकी कुछ स्थानों पर एक से दो मिलीमीटर वर्षा हुई।
3 दिन तक अधिकतर स्थानों पर खिलेगी धूप
अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट मनाली में 4.2, केलंग में 3.5 व बजौरा में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रहेगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर बादल छाने और हल्की वर्षा का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.8 डिग्री व बिलासपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
प्रदेश में नौ स्थानों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में एक से करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुफरी में 3.6 शिमला व धर्मशाला में 2.4 डिग्री जबकि बिलासपुर और सुंदरनगर में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Student of The Trinity School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 9 :   Student of The Trinity School Hoshiarpur, Saujanya Sharma, participated in the scientific model competition organized at Meritorious School Baghpur Hoshiarpur under the Project ‘Inspire Award Manak’ scheme year 2023-2024 started...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए 15 जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियांः राघव शर्मा चुनाव पर डीसी ने जिला के सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ की बैठक

ऊना- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां 15 जनवरी को रवाना होंगे। आज सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर कौशल से रंगदारी नेटवर्क का पता लगाएगी चंडीगढ़ पुलिस

चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सिदाना की कोठी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस केस में नामजद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी को पूछताछ के लिए लाने की तैयारी कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!