मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका: ए.डी.सी बलराज सिंह

by

सिट्रस अस्टेट भूंगा में 18-19 आयु वर्ग के नौजवानों के वोट बनाने के लिए आयोजित किया गया स्पैशल कैंप
होशियारपुर, 01 दिसंबर:
स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आज सिट्रस अस्टेट भूंगा में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर 18-19 आयु वर्ग के नौजवानों को वोट बनाने के लिए जागरुक करने के लिए स्पैशल कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह व एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने विशेष तौर पर शिरकत की। कैंप में इलाके के कालेज, तकनीकी इंस्टीट्यूट व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर बलराज सिंह ने कैंप में आए नौजवानों को वोट की महत्ता संबंधी जागरुक करते हुए कहा कि वोट का सही प्रयोग कर हम अपनी मर्जी की सरकार चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की अहम भूमिका है, इस लिए वे अपने मतदान का प्रयोग जरुर करें, जिसके लिए सबसे पहले उन्हें अपनी वोट बनानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटों का विशेष सरसरी संशोधन का कार्य चल रहा है और यह संशोधन 9 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जो नौजवान अपनी वोट बनाने से वंचित रह गए है वे अपनी वोट जरुर बनवाएं। उन्होंने कहा कि विशेष सरसरी संशोधन के दौरान नई वोट बनाने, वोट विवरण में संशोधन या वोट कटवा भी जा सकती है। उन्होंन 18 वर्ष से अधिक आयु वाले विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए नौजवानों को अपना वोट बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वोट संबंधी कोई भी जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नए वोट बनाने के लिए फार्म भरने वाले नौजवानों को फलदार पौधे देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वोटर जागरुकता संबंधी विशेष नाटक का भी विद्यार्थियों की ओर से मंचन किया गया।
इस मौक पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रीत कोहली, डिप्टी डायरेक्टर बागवानी जसविंदर सिंह, सहायक डायरेक्टर बागवानी जसपाल सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, सिमरनजीत सिंह, दिनेश कुमार, परमजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल : मैड़ी मेले में स्नान करते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए 9 श्रद्धालू

अम्ब : हिमाचल प्रदेश के बाबा बड़वाग सिंह में मैड़ी मेले दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे चरण गंगा स्नान में कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर पड़े...
article-image
पंजाब

जेल में किया हंगामा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने , LCD और अन्य सामान ताेड़ा : गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज

कपूरथला : कपूरथला माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी LCD तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जेल सूत्रों की माने तो उसने गुस्से में LCD को...
पंजाब

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!