मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

by
शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान
रोहित भदसाली। भोरंज 24 अक्तूबर। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार को एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने यहां मिनी सचिवालय में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे अन्य लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ लोगों, मृतकों और अन्य अपात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाएंगे।
एसडीएम ने बताया कि इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से सायं 5 बजे तक अभिहित अधिकारी तैनात रहेंगे तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए 9, 10, 23 और 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भी पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है।
शशिपाल शर्मा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 13 और 26 नवंबर को सभी शैक्षिणक संस्थानों में बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे, जिसमें छूटे हुए विद्यार्थी अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारियों को जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र लोग स्वयं भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवाने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप या वेबपोर्टल एनवीएसपी.इन nvsp.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बीडीओ कुलवंत सिंह, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 24 घंटे में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान : दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति

एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। बुधवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठक 29 और 30 जनवरी को होंगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक का आयोजन 29 और 30 जनवरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक मंडी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम : सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग – अपूर्व देवगन

अमर वीर सपूतों को किया नमन,वीर नारियों को किया सम्मानित, देश के प्रति एकता और अखण्डता की ली शपथ एएम नाथ। मंडी, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर मंडी जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति की लाश छत से फेंककर सोने चले गई थी पत्नी : सरियों से पीट पीट कर पति को कर दिया था अधमरा

जयपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। चार दिन पहले हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को अरेस्ट किया गया है। उसने हत्या करना...
Translate »
error: Content is protected !!