मनमाने दाम नहीं वसूल पायेंगे शराब कारोबारी, होगी कार्यवाही

by
नाहन, 8 अप्रैल। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर ने बताया कि आबकारी नीति की शर्त संख्या 10.37 के अनुसान एल-2 और एल-14 में बिक्री हेतु बियर (ऑल इंडियन मेड) देशी तथा अंग्रेजी शराब के लिए निर्धारित मूल्य (एम.एस.पी) से अधिकतम 30 प्रतिशत लाभांश पर बेची जा सकती है।
उन्होंने कहा कि विभाग के संज्ञान में यह आया है कि कारोबारी मनमाने मूल्य वसूल रहे हैं। इसके अलावा शराब कारोबारी द्वारा अधिक लाभ लेने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इस सम्बन्ध में इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त राज्य कर एवं आबाकारी जिला सिरमौर स्थित कार्यालय नाहन के कार्यालय में लिखित या दूरभाष 01702-222361 पर दी जा सकती है ताकि नियमानुसार दोषी कारोबारी के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर के एसपी अशोक रतन को कांगड़ा का एडिशनल चार्ज : एसपी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र में नई जिम्मेदारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 22 नवंबर को

एएम नाथ। चम्बा  :  वन्य प्राणी मंडल चंबा के अंतर्गत वन्य प्राणी वन परिक्षेत्र सेचू (पांगी) में वन मित्र के लिए जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) 22 नवंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे जनता की समस्याओं को लेकर सांसद हर्ष महाजन से मिले

जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन एएम नाथ। दिल्ली : भाजपा चंबा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे ने भटियात की जनता की समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!