मनाली में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

by

डाक्टरों की हड़ताल से मैडिकल रिपोर्ट में देरी, आज शाम तक आ सकती है रिपोर्ट
मनाली। हिमाचल के मनाली में दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसका अल्ट्रासाउंड, इसीजी और अन्य टेस्ट किए गए हैं। शुक्रवार को डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण मासूम के मेडिकल से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई। इसकी वजह से मेडिकल रिपोर्ट आने में अभी एक दिन ओर लग सकता है। बता दें कि बच्ची का दुष्कर्म करने वालों का पुलिस को 48 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मनाली के डीएसपी हेमराज वर्मा के ने कहा कि शुक्रवार को डाक्टरों की हड़ताल के चलते शनिवार शाम तक बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने की उम्मीद है। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। वर्मा ने दावा किया कि घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके को छापेमारी की है। घटनास्थल के आसपास के 100 मीटर के दायरे में पुलिस ने हर घर को चेक किया और वहां रहने वाले सभी लोगों की लिस्ट तैयार की है।
पुलिस चैक कर रही सीसीटीवी कैमरे, आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे- डीएसपी वर्मा ने कहा कि पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करवाई जा रही है ताकि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति का सुराग मिल सके। उन्होंने कहा कि आरोपियों को काबू कर जल्द काबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयानों पर आईपीसी की धारा-363, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास के सभी मकानों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की है। यहां तक कि पुलिस ने आसपास के कुछ नशेड़ी प्रवृत्ति के युवकों को आईडेंटिफाई कर थाने बुलाया है। इन लोगों से पूछताछ चल रही है।
घर से अचानक गायब हुई बच्ची कुछेक दुरी पर नाले से मिली : मनाली में रहने वाले नेपाली मूल के परिवार की दो वर्ष की बच्ची बुधवार सुबह अचानक घर से कहीं चली गई। इसके कुछ घंटे बाद बच्ची घर से कुछेक दूरी पर ही एक नाले से बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के माता-पिता ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर उन्हें पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में स्थापित होंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र : पशुपालकों को मोबाइल पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए मिल्कफैड तैयार कर रहा है नवीन प्रणाली

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने नाहन, नालागढ़, मोहाल एवं रोहड़ू में नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, जिला हमीरपुर के जलाड़ी में दूध शीतलन केंद्र और जिला ऊना के झलेड़ा में बल्क मिल्क कूलर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर खौफनाक हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग; तीन डिब्बे जलकर खाक

सरहिंद : पंजाब में अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. यह घटना सरहिंद जंक्शन के पास हुई और शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने नशे के विरूद्ध जागरूकता रैली को झण्डी दिखाकर किया रवाना – नशे के जाल को तोड़ने का काम केवल हमारी युवा शक्ति ही कर सकती : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के जाल को तोड़ने का काम केवल हमारी युवा शक्ति ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि नशे के चंगुल से दृढ़संकल्पित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में बन सकती थी आप की सरकार !…. अगर इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने ना बिगाड़ा होता खेल?

दिल्ली में आम आदमी पाटी  के लिए कांग्रेस पार्टी हार की गुनहगार बनती दिख रही है। 70 में से कम से कम 14 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जितने वोट मिले हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!