मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला पंजाब की कानून व्यवस्था का जनाज़ा : पंजाब में सुरक्षित नहीं जनप्रतिनिधि तो आम जनता की क्या होगी सुरक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 8 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जालंधर से भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास पर जो ग्रेनेड से हमला हुआ है, यह घटना इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाज़ा उठ चुका है। खन्ना ने कहा कि पंजाब में अगर जान प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा क्या होगी। पंजाब की सडकों पर अपराधी बड़े बड़े खतरनाक हथियार लेकर घूम रहे हैं और मुक्यमंत्री भगवंत मान पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले कर रहे हैं। आज जिस प्रकार अपराध पंजाब में पैर पसार चुका है उससे प्रतीत होता है कि जल्द ही पंजाब में सोमालिया जैसा माहौल देखने को मिलेगा। खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेताते हुए कहा कि भगवंत मान पंजाब से क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने रंगला पंजाब को आज गंदला पंजाब में तब्दील कर दिया है। खन्ना ने भगवंत मान को याद दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा आप के हाथों में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपना ध्यान अपने निजी हितों से ध्यान हटाकर पंजाब की सुरक्षा की तरफ देना चाहिए ताकि पंजाब का भविष्य और खराब न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में अचानक आग भड़कने से बीएसएफ के एक जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई है। सुनसान जगह होने की वजह से किसी को भी हादसे का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा महिला विशेषज्ञ डाक्टर का सपना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने किया साकार : 45 लाख रुपये के ऋण और सब्सिडी से स्थापित की अत्याधुनिक सी.वी.सी.टी. मशीन

हमीरपुर 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जहां कई युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं पहले से ही अपना व्यवसाय कर रहे कई युवाओं...
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
article-image
पंजाब

छात्राओं द्वारा स्टॉल लगाए : खालसा कॉलेज में छात्रों ने कैंपस में कारीगिरी से कारोबारी बाजार का आयोजन

गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में छात्रों ने कैंपस में कारीगिरी से कारोबारी बाजार का आयोजन किया । यह बाजार कॉलेज के एस आईएसआरईइस और आईआईसी द्वारा एम.ओ.ई. (भारत सरकार) के...
Translate »
error: Content is protected !!