मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

by
रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद आज सेवा निलम्बित कर दिया।  सरकारी डॉक्टर ने गुरुवार को एक निजी अस्पताल में सर्जरी की थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि पंजाब के मजारा गांव की मरीज जसविंदर कौर ऊना जिला अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। जिला अस्पताल में तैनात महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्विंकी जैन ने कथित तौर पर मरीज को सर्जरी के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, जहां वह खुद ऑपरेशन करने चली गई।
मरीज की निजी अस्पताल में मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि ऊना जिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में डॉक्टर की गलती सामने आई है। स्वास्थ्य निदेशालय को रिपोर्ट सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने आज डॉक्टर की सेवाएं निलम्बित कर दी हैं। घटना की विस्तृत जांच के लिए निदेशालय द्वारा एक जांच दल का गठन किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के मुनीम ने किया 61 लाख का गबन : मालिक को फंसाने की रची साजिश ,पेट्रोल पंप का पैसा अपने खाते में डाला

पटियाला :  पातड़ां के एक पेट्रोल पंप के मुनीम ने मालिक को भरोसे का फायदा उठाकर कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 61 लाख रुपए का गबन करने वाले समाना निवासी...
article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
पंजाब

चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बाइक सवार से मारपीट करने के आरोप में

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह उर्फ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में...
Translate »
error: Content is protected !!