महात्मा गांधी की परपोती को 62 लाख की धोखाधड़ी में 7 साल की सजा

by

डरबन : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लेकिन हाल ही में उनके परिवार से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। महात्मा गांधी की परपोती, आशीष लता रामगोबिन को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में 7 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

यह मामला 62 लाख यानी कि दक्षिण अफ्रीकी रेंड की धोखाधड़ी से जुड़ा है।

कौन हैं आशीष लता रामगोबिन?…..

आशीष लता रामगोबिन महात्मा गांधी की परपोती हैं। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट की पूर्व कार्यकारी निदेशक भी रही हैं, जिसकी स्थापना उनके दादा, महात्मा गांधी के बेटे मनिलाल गांधी ने की थी। वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता और पर्यावरणविद के रूप में भी जानी जाती हैं।

आशीष लता रामगोबिन धोखाधड़ी मामला : यह घटना 2015 की है जब आशीष लता रामगोबिन ने व्यवसायी एस.आर. महाराज से कथित तौर पर 62 लाख का ऋण लिया था। रामगोबिन ने महाराज को यह यकीन दिलाया था कि उन्हें भारत से गैर-मौजूदा आयात और सीमा शुल्क निकासी के लिए बड़ी रकम की आवश्यकता है।
उन्होंने महाराज को एक जाली खरीद आदेश और चालान भी दिखाया, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें लिनन के तीन कंटेनर आयात करने थे। रामगोबिन ने महाराज को यह कहकर गुमराह किया कि उन्हें आयात शुल्क और बंदरगाह शुल्क चुकाने के लिए वित्तीय सहायता चाहिए। उन्होंने यह भी वादा किया था कि जब आयात माल मिल जाएगा, तो महाराज को मुनाफे के साथ राशि लौटा दी जाएगी। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि यह सब एक धोखाधड़ी थी और लिनन का ऐसा कोई आयात होना ही नहीं था।

आशीष लता रामगोबिन को मिली 7 साल की सजा :

लंबी कानूनी कार्यवाही के बाद, डरबन स्पेशलाइज्ड कमर्शियल क्राइम कोर्ट ने आशीष लता रामगोबिन को दोषी ठहराया। न्यायाधीश रोशेन मुनुसाम्य ने अपने फैसले में रामगोबिन को धोखाधड़ी और जालसाजी का दोषी पाया और उन्हें 7 साल कैद की सजा सुनाई।

किस बिजनेसमैन ने किया था आशीष लता पर केस?

एस.आर. महाराज दक्षिण अफ्रीका के एक प्रमुख उद्योगपति हैं। उनकी कंपनी का नाम न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवियर डिस्ट्रीब्यूटर है। यह कंपनी मुख्य रूप से जूते-चप्पल, कपड़े और लिनन के आयात, बिक्री और निर्माण का काम करती है। इसके अलावा, एस.आर. महाराज की कंपनी लाभ मार्जिन के आधार पर अन्य कंपनियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब छल कर आए डिप्टी स्पीकर रौड़ी, दो साल से गढ़शंकर की जनता से तो करते ही आ रहे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर l  मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अब गढ़शंकर के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी छल कर आए । यह शब्द कहते हुए नेत्री निमिषा मेहता ने कल मुख्यमंत्री मान से...
पंजाब

लोगों की सेहत की रक्षा करने वाले सरकारी अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए लगाई गई सेनेटाइजर मशीनें खाली

गढ़शंकर – एक तरफ जहां कोरोना से बचाव के लिए सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और इससे लोगों को बचाने के लिए रात का कर्फ्यू राज्य में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंकों में निकली हैं 4 हजार से अधिक नौकरियां : BA पास भी करें अप्लाई, उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए

नई दिल्ली : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। खासतौर से जो युवा बैंक में नौकरी करना चाहते उनके लिए यह खबर काफी अहम है।...
article-image
पंजाब

मुल्लापुर में मोहाली पुलिस के स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गैंगस्टरों पर सख़्त कार्रवाई की है। मोहाली पुलिस ने मुल्लापुर में स्पेशल सेल और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस बीच बदमाशों के पैर में गोली लगी...
Translate »
error: Content is protected !!