मेंहिंदवानी में पक्का मोर्चा जारी : प्रशासन का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर:2 सितम्बर: पंजाब तथा हिमाचल की सीमा पर गांव गोंदपुर में स्थापित साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के विरुद्ध तथा गांव मेहंदवानी की लिंक सडक़ से निकलते भारी वाहन/टिप्पर के विरोध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी मेहंदवानी इलाका बीत पंजाब एवं हिमाचल द्वारा 5 अगस्त से शुरु किया गया पक्का मोर्चा 29वें दिन भी उत्साहपूर्वक जारी है। पिछले दिनीं प्रशासन द्वारा साबुन फैक्ट्री के मालिक विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाए विपरीत इसके संघर्ष कमेटी के 29 नेताओं पर पर्चा दर्ज किया गया। जिस कारण इलाके के ग्रामीण लोगों में रोष की लहर है। प्रशासन द्वारा उक्त धरने को समाप्त किए जाने को लेकर दबाव बनाया गया है। जबकि धरनाकारी अपनी मांगों को पूरा होने तक जारी रखने के लिए जिद्द पर हैं।
इस दौरान धरने को उस समय बल प्राप्त हुआ जब विभिन्न जनतक संगठनों के नेताओं ने धरने में पहुंच कर सच्चाई व इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे लोगों को हर तरह से सहयोग देने का भरोसा दिया।
जिसमें कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, गुरनैक सिंह, अच्छर सिंह, बलवीर सिंह जाडला, सीटू पंजाब के अध्यक्ष महा सिंह रोड़ी, परमजीत सिंह, जमहूरी कंडी संघर्ष कमेटी पंजाब के अध्यक्ष मोहन सिंह धमाणा,जमहूरी किसान सभा के गुरनैब सिंह जेतेवाल, मलकीत सिंह बाहोवाल, संयुक्त किसान मोर्चे के कामरेड तलविन्द्र सिंह मीर, जेपीएमओ के कामरेड सतपाल लठ, सोहन सिंह भूनो, शिंगारा राम, बार कौंसिल से एडवोकेट सतपाल, एडवोकेट हरमेश आजाद, यूथ कांग्रेस से कुलविन्द्र बिट्टू, मैडम सविता, कीर्ति किसान यूनियन नेता कामरेड कुलविन्द्र चाहल हरमेश ढेसी, सोढी राम, रामजीत आदि शामिल हैं। धरनास्थल पर गांववासियों द्वारा प्रशासन का पुतला भी फूंका गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एनआरआई के घर में चोरी, चोरों ने इंवर्टर, माइक्रोवेव व कीमती कपड़े किये चोरी

माहिलपुर : बीडीपीओ कलोनी वार्ड नं 13 माहिलपुर में अज्ञात चोरों ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से इंवर्टर, बैटरी, माइक्रोवेव व क़ीमती कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस को घटना की शिकायत दे दी...
article-image
पंजाब

बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष बने एडवोकेट अमरिंदर सिंह भुल्लर : एडवोकेट मनजीत सिंह सचिव और एडवोकेट ओंकार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित

गढ़शंकर  : बार एसोसिएशन गढ़शंकर की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गया। इस दौरान कुल 104 मतदाताओं में से 102 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें प्रधान पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट...
article-image
पंजाब

चेयरमैन खन्ना के निर्देशों पर बाबा औघड़ गल्र्ज कालेज जेजों में हिंदी दिवस का आयोजन 

होशियारपुर  15 सितंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औघड़ चैरीटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैनअविनाश राय खन्ना  के मार्गदर्शन में कालेज हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें कालेज की छात्राओं को राष्ट्रीय भाषा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रिश्वत लेते माइनिंग विभाग के एक्सईएन व एसडीओ रंगे हाथों ग्रिफ्तार : रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख , 8 लाख में सौदा हुया और पहली किश्त 5 लाख लेने पर विजिलेंस के शिकंजे में फंस गए, मामला दर्ज , कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

होशियारपुर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग, होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. माइनिंग विभाग को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। उन...
Translate »
error: Content is protected !!