पंजाब के एक ऑटोचालक ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में की खुदकुशी

by
एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के एक गांव में पंजाब के 52 वर्षीय एक ऑटो रिक्शा चालक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि इस रिक्शाचालक की पहचान पंजाब के पठानकोट निवासी सुरिंदर मोहन के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार कांगड़ा जिले में नूरपुर उपमंडल के मथोली गांव में राजकुमार एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। घटनास्थल पर उसका ऑटो रिक्शा (पीबी 06 एडब्ल्यू 9328) भी खड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि राजकुमार को शराब की लत थी और वह पिछले एक साल से अवसाद में था। नूरपुर के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां सिविल अस्पताल ले जाया गया और इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

102 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल करवाए गए अब तक नामांकन पत्र: जिला चुनाव अधिकारी

नामांकन के आखिरी दिन होशियारपुर में 33 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन 4 फरवरी को बाद दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं वापिस होशियारपुर, 01 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने दौड़कर पार की सड़क : मंडी में लैंडस्लाइड से बाल-बाल बचे पूर्व सीएम… जयराम ठाकुर का काफिला आने से पहले लैंडस्लाइड

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर का दाखिला केंद्र का शुभांरभ : खालसा कॉलेज माहिलपुर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था – प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

गढ़शंकर , 27 मई :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ने गढ़शंकर शहर और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और नए सत्र में दाखिले की सुविधा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!