महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाएँ सम्बंधित विभाग : एडीएम अमित मैहरा

by

चेतना 4.0 – राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान के तहत आज बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले में 23 दिसंबर, 2025 तक संचालित किया जाएगा।
“अमित मैहरा ने कहा कि इस वर्ष अभियान का विषय है
महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं समावेशी विकास के लिए, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक विकसित ग्रामीण भारत”।
उन्होंने बताया कि नई चेतना 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY–NRLM) के तहत प्रत्येक वर्ष लागू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लिंग आधारित हिंसा को रोकना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिकाधिक लाभार्थी इन सेवाओं से अवगत हो सकें।
उन्होंने बताया कि अभियान को चार साप्ताहिक विषयों के आधार पर संचालित किया जाएगा जिसमें पहला सप्ताह में महिलाओं की आर्थिक योगदानकर्ता के रूप में भूमिका, दूसरा सप्ताह महिलाओं के भूमि, संपत्ति एवं कानूनी अधिकारों पर जागरूकता, तीसरा सप्ताह में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा एवं गतिशीलता को बढ़ावा देने के साथ चौथा सप्ताह में महिलाओं के बिना भुगतान वाले देखभाल कार्य की मान्यता बढ़ावा देना है।
एडीएम ने कहा कि सभी विभाग समन्वयित रूप से कार्य करें ताकि जिले में अभियान का प्रभाव अधिक व्यापक और जन-सहभागिता आधारित हो सके।
बैठक में खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य करण हितेषी, अर्थशास्त्री विनोद कुमार सहित जिला के सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या चल गया कंगना रनौत का जादू ? …… एग्जिट पोल सही हुआ तो कंगना चुनाव बहुत आसानी से जीतकर संसद में पहुंच सकती

एएम नाथ। मंडी : एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश की वादियों में कमल खिलने के आसार जता दिए गए हैं। POLSTRAT और PEPOLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी क्लीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 की उम्र में कम एज के लड़को को डेट करती है महिला : हैरान करने वाला बताया कारण

नई दिल्ली  : कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार जाति, धर्म, समुदाय, अमीर-गरीब का भेद न देखता है और न ही समझता है। लेकिन आज का प्यार अब उम्र और लिंग का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों की छुट्टियां रदद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर को खाली करवाया , श्रद्वालुओं के लिए 11 जुलाई तक मंदिर के द्वार बंद : आंगनबाड़ी केंद्र, सभी शैक्षणिक संस्थानों सोमवार को रहेगा अवकाश

चक्की पुल यातायात के लिए बंद, कालीनाथ कालेश्वर मंदिर करवाया खाली ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग धर्मशाला, 09 जुलाई। कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!