महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

by

होशियारपुर । होशियारपुर एनक्लेव की महिलाओं द्वारा तीज का पर्व स्थानीय होटल में बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हरविंदर खख की अगुवाई में किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर घरेलू कार्यों में संलग्न महिलाओं के साथ-साथ शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा तथा अन्य उच्च पदों पर कार्यरत महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक पंजाबी संस्कृति के अनुरूप सजाया गया था। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचकर तीज पर्व की रौनक को और भी बढ़ा दिया। इस दौरान लोकगीतों, गिद्धा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान एवं लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर की इंचार्ज मैडम कर्मजीत कौर विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उनके साथ ग्राम पंचायत कक्कों की सरपंच अनिता रानी भी मौजूद रहीं। आयोजकों द्वारा दोनों अतिथियों का सम्मान चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में मैडम कर्मजीत कौर ने कहा कि तीज केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परचम लहरा रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव होती है।
कर्मजीत कौर ने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। बेटियों को बेहतर शिक्षा और अवसर प्रदान करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं तो परिवार, समाज और देश सभी मजबूत होते हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, विचार साझा करने और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान करते हैं।”
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भी महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ प्रत्येक महिला तक पहुंचना चाहिए। वहीं सरपंच अनिता रानी ने भी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में हरविंदर खख ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि तीज जैसे सांस्कृतिक पर्व हमारी परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। तीज उत्सव का यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा और उपस्थित महिलाओं ने इसे यादगार एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया। इस अवसर पर  हरविंदर खख, प्रवीन गुलियानी गुरिंदर कौर, जसकरण कौर, मीना पुरी, ज्योति पुरी, जसविंदर कौर ,सुनीला बंसल, नीशा बंसल,हरिंदर कौर, नूर खख,  जगजीत कौर, तजिंदर कौर(मंच संचलिका),सतविंदर कौर, मंजीत कौर, विक्की सैनी श्रीमती तीज उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री…. CM भगवंत मान ने दिया ये जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में पंजाब को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे. ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली में आम...
article-image
पंजाब

विदेश से लौटी दुल्हन : पति ने टोका तो आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

फरीदकोट :  फरीदकोट जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कनाडा से लौटी एक नवविवाहिता को अपने ही पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक का नाम...
article-image
पंजाब

If the Vastu is right

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.8 : Behind every incident that happens in our life, there is a direct or indirect relation of the Vastu of our building. If the Vastu of the building is good then every incident...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!