महिला जज के गनमैन ने खुद को मारी गोली: कार में मिली खून से लथपथ लाश

by

मोहाली :  डेराबस्सी में कार में एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना बुधवार रात की है। डेराबस्सी में सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (एसडीजेएम) के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के रूप में तैनात पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बुधवार देर शाम सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि लॉक कार के अंदर पुलिसकर्मी का गोलियों से छलनी और खून से सना शव कार के अंदर से मिला। गोली माथे के बीचोंबीच लगी थी।

हेड कांस्टेबल हरजीत सिंह (34) डेराबस्सी के सुंडरा गांव का रहने वाला था। मृतक हरजीत सिंह जिस महिला जज का पीएसओ था, वह हैबतपुर रोड स्थित एटीएस विला सोसायटी में रहती है। यहीं कार में हरजीत सिंह का शव मिला। मृतक का दस साल का एक बेटा है। हरजीत सिंह 2012 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था। मृतक इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बुधवार दोपहर दो बजे वह महिला जज के बच्चों को स्कूल से लेकर आया था, जिसके बाद उसे शाम 4 बजे डेराबस्सी कोर्ट पहुंचना था ताकि छुट्टी के बाद जज को घर ले जा सके।

डीएसपी बोले- कार का इंजन चालू और अंदर से लाॅक थीए शीशा तोड़ा गया
घटना की पुष्टि करते हुए डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस को जज का फोन आया था कि उनका पीएसओ उनकी बेटी को कहीं छोड़ने गया था, लेकिन अब उसका फोन बंद है और वह घर नहीं लौटा है। डेराबस्सी एसएचओ के बाद वे पीएसओ की तलाश में गए, लेकिन बाद में पुलिस को घटनास्थल के पास रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल ने सूचना दी कि उसने एक कार के अंदर पुलिस अधिकारी को मृत देखा है। मौके पर पहुंचने पर डीएसपी ने बताया कि उन्होंने देखा कि कार का इंजन चालू था और कार अंदर से लॉक थी, इसलिए पुलिस टीम को दरवाजा खोलने के लिए खिड़की का शीशा तोड़ना पड़ा। उन्होंने देखा कि पीएसओ ने अपने माथे के बीचोंबीच गोली मार ली थी। कार के अंदर से .9 एमएम की सर्विस रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद की है। मृतक के चाचा के बेटे जशन का कहना है कि उसे ऐसी कोई समस्या नहीं थीए जिसके कारण उसने आत्महत्या की हो।

मृदुभाषी और सज्जन व्यक्ति थे हरजीत सिंह
डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हरजीत सिंह मृदुभाषी और सज्जन व्यक्ति थे और उनमें कभी भी अवसाद या तनाव के कोई लक्षण नहीं दिखे। डेराबस्सी में पदभार ग्रहण करने से पहले वह कई न्यायाधीशों के पीएसओ के रूप में काम कर चुके थे। पुलिस ने बताया कि उनके परिवारवालों को सूचित कर दिया गया है और फाॅरेंसिक जांच के लिए उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Flaws Can Turn Gold

Hoshiarpur /Mar 4/Daljeet Ajnoha : Even gold can turn into brass in no time if a newly built structure harbors serious Vastu defects, warns international Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri. Conversely,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी से कंगना रनौत और काँगड़ा से डॉ राजीव भरद्वाज को भाजपा में उतारा लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में

एएम नाथ। शिमला : कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजीव भारद्वाज एवं मण्डी लोकसभा क्षेत्र से सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुश्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री 10 जून को शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का करेंगे शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 10 जून, 2025 को किन्नौर जिला के शिपकी-ला से सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर सद्भावना साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप-कांग्रेस में बनी बात, दिल्ली 4-3 का फार्मूला – चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बनने की बात आ रही बाहर : 4 राज्यों में भी मिलकर लड़ेंगे

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के बाद अब आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन होता दिख रहा है. खास बात ये है कि...
Translate »
error: Content is protected !!