महिला नेतृत्व से सामाजिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होती है सुनिश्चित : उपायुक्त

by

महिलाओं के लिए 15 दिवसीय चंबा थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं को प्रदान किया गया प्रशिक्षण : उपायुक्त

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला है। महिलाएं केवल परिवार तक सीमित न रहकर प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उपायुक्त आज ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आयोजित 15 दिवसीय चंबा थाल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उपायुक्त ने महिलाओं से कहां कि प्रशिक्षण केवल कौशल सीखने तक सीमित न रखकर आय का स्थायी स्रोत बनाएं यही इस कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालय भवनों का वर्तमान में उपयोग नहीं हो रहा है उन्हें स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण केंद्र एवं आजीविका केंद्र के रूप में उपयोग किया जाए ताकि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व से पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे समाज को स्थायी लाभ मिलता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में पहली बार महिलाओं को प्रसिद्ध चंबा थाल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को उपायुक्त द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षित महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा बनाए गए थालों का अवलोकन भी किया।
इस कार्य को लेकर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं भी दीं।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से ‘लखपति दीदी’ बनने का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके।
जिला विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंबा थाल के मास्टर ट्रेनर गौरव और जयराम ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
इसके उपरांत उपायुक्त ने हरदासपुर चौक पर विकसित किए जा रहे पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पार्क में उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनारिया, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर एवं अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरतःसत्ती

सतपाल सिंह सत्ती से मिला चड़तगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऊना, 27 जुलाई: ग्राम पंचायत चड़तगढ़ के लाहड़ व ऐरी मोहल्ला का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जाहू में 24 से 30 अप्रैल तक मनाएंगे मेवा उत्सव : सुरेश कुमार

मेले में बेहतर ढंग से मनाने के लिए विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश,  चार सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान लोक कलाकार करेंगे लोगों का मनोरंजन प्रदर्शनियां, हेल्दी बेबी शो और अन्य गतिविधियां भी होंगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी : 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 75% सस्ती मिलेगी बीयर, स्कॉच भी हुई सस्ती गर्मियों में बियर पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब ब्रिटेन की बियर ब्रांड्स भारत में पहले...
Translate »
error: Content is protected !!