माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुहा सिर्फ ₹20 में ग़रीबों के लिए भरपेट भोजन, मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम

by

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा और मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के रूप में माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुआ द्वारा हर दिन ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ ₹20 में पूरा, पोषणयुक्त और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह सेवा न केवल भूख को मिटा रही है, बल्कि लोगों में उम्मीद और आत्म-सम्मान भी लौटा रही है।

जाने-माने पत्रकार संजीव कुमार ने इस अवसर पर माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुआ का विशेष दौरा किया और मानवता की सेवा में इस प्रयास की जानकारी साझा की।

रसोई के प्रधान भूपिंदर रंजन ने बताया कि रोज़ाना का मेनू बदला जाता है ताकि प्रतिदिन नया और पोषणयुक्त भोजन दिया जा सके। “हम यह सुनिश्चित करते हैं कि रोटियाँ, दालें, सब्ज़ियाँ और अन्य सामग्री का संतुलित मेल हो,” उन्होंने कहा। यह रसोई खासकर रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मज़दूरों और अन्य ज़रूरतमंद वर्गों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

दानदाताओं और समर्पित सेवकों के सहयोग से यह भोजन सेवा स्वच्छ और पवित्र वातावरण में संचालित हो रही है। हर दिन दर्जनों लोग यहाँ आकर भोजन करते हैं और यह प्रोजेक्ट मानवता की सेवा का एक जीवंत उदाहरण बन चुका है।

सतीश कटारिया, मदन मोहन, डॉ. सतपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, सोहन लाल पराशर, बाबू राम और अश्वनी शर्मा जैसे समर्पित सेवक प्रतिदिन उपस्थित रहकर इस सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी सेवा भावना और निस्वार्थ लगन माँ अन्नपूर्णा रसोई के उद्देश्य को आगे बढ़ा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदयाल सिंह भनोट को फिर से सौपीं ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेवारी : विधानसभा गढ़शंकर में आप ने गुरदयाल भनोट सहित आठ को ब्लॉक अध्यक्ष किया नियुक्त :

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी द्वारा कल ब्लॉक कमेटियों भंग करने के बाद आज ब्लॉक कमेटियों की दोबारा नियुक्तियां कर दी गई है । जिसके तहत विधानसभा गढ़शंकर में आठ ब्लाक नियुक्त किए हैं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
article-image
पंजाब

ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अड्डा झुंगियां (बीनेवाल) में रक्तदान शिविर का आयोजन, कैंप के दौरान 74 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

गढ़शंकर- ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी बीनेवाल द्वारा इलाके के समाजसेवी लोगों की सहायता से तथा ब्लड डोनर्स काउंसल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से शहीद करतार सिंह सराभा की याद को समर्पित दूसरा रक्तदान शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थानों पर 25 दिनों में आठ से ज्यादा हमले : NIA ने पंजाब पुलिस से मांगें इनपुट

चंडीगढ़। माझा रीजन में पिछले 25 दिनों में पुलिस थानों पर आठ से ज्यादा हमले हो चुके है। सभी हमलों पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहले कहते हैं कि कोई धमाका नहीं हुआ और...
Translate »
error: Content is protected !!