मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलाने से मचा विवाद : हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं का तीखा वार

by

रोहित जसवाल । ऊना :ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊना के डीसी जतिन लाल ने जांच के आदेश जारी किए हैं*।

कैसे हुआ विवाद?  मंदिर न्यास की ओर से चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर 20 लाख रुपये की लागत से एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर आमतौर पर मंदिर की आरती, देवी मां के भजन और दर्शन के लाइव प्रसारण दिखाए जाते हैं। लेकिन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे से डेढ़ घंटे तक स्क्रीन पर यीशु मसीह की मां मरियम का वीडियो चलने लगा। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, मंदिर क्षेत्र में हंगामा शुरू हो गया।

श्रद्धालुओं और संगठनों की प्रतिक्रिया : इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अभिषेक पाधा ने इसे हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार बताया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे से खरीदी गई एलईडी स्क्रीन पर देवी मां की आरती और भजन दिखाए जाने चाहिए थे, लेकिन वहां ईसा मसीह और मरियम का वीडियो चलाया गया, जो केवल एक गलती नहीं बल्कि साजिश लगती है।

जांच और कार्रवाई की मांग

अभिषेक पाधा ने इस घटना को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हिंदू आस्था का अपमान कर रही है और यह मामला बेहद गंभीर है। भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है कि यह तकनीकी त्रुटि थी या किसी की साजिश।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर डीसी ने किया अंशदान

हमीरपुर 07 दिसंबर :   सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद या घायल हुए सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को...
article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
Translate »
error: Content is protected !!