मां चिंतपूर्णी मंदिर : शनिवार और रविवार को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं ने 18 लाख 28 हजार 427 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया

by

ऊना : विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर न्यास के वित्त एवं लेखाधिकारी शम्मी राज द्वारा ने शनिवार और रविवार के चढ़ावे के आंकड़े जारी किए हैं। उन्होंने बताया शनिवार को 10 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने 9 लाख 37 हजार 319 रुपए का नगद चढ़ावा मां के दरबार में अर्पित किया है, जबकि रविवार को 15 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने 8 लाख 91 हजार 108 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया है। मां के दरबार में अर्पित किया है। शनिवार और रविवार को कुल 25 हजार श्रद्धालुओं ने 18 लाख 28 हजार 427 रुपए का नगद चढ़ावा चढ़ाया। जबकि इससे पिछले शनिवार और रविवार को 18000 श्रद्धालुओं ने 13 लाख 76 हजार 28 रुपए का नगद चढ़ावा अर्पित किया था। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास द्वारा बेहतर प्रबंध किए गए थे। जिसमें मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भीड़ को जमा नहीं होने दिया और बेहतर भीड़ प्रबंध किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार प्रसार : प्रकाश चंद करड़ 

एएम नाथ। चम्बा :  उपाध्यक्ष लघु बचत हिमाचल प्रदेश प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में लघु बचत के विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त चंबा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास

नाहन 19 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा 12 फरवरी को शिमला में महिला सुरक्षा पर स्टेट लेवल कंसल्टेशन का आयोजन

आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर होगी मंत्रणा एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) द्वारा शिमला में उच्च शिक्षण संस्थाओं में महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!