मानव के लिए कल्याणकारी है श्री राम चरितमानस, रोजाना करें पाठः राजन जी महाराज

by

दशहरा मैदान में श्री राम कथा शुरु

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : शहर के दशहरा मैदान में श्री राम कथा बड़े ही श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ शुरु हुई। पहले दिन कथा में सैकड़ों लोगों ने श्री राम कथामृत रसपान करते हुए भगवान श्री राम महिमा का गुणगान किया। श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था की तरफ चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में शुरु हुई श्री राम कथा में अंतर्राष्ट्रीय श्री राम कथा वाचक राजन जी ने सीता राम राम राम, सीता राम राम राम, राम धुन के साथ कथा प्रारंभ की। इस मौके पर मुख्य यजमान विजेश चंद्र विजय एवं प्रभा रश्मि के अलावा दैनिक यजमान के रुप में मधुकर ऐरी, कश्मीर सिंह, कविता जोशी व विरेन्द्र कपूर के अलावा विशेष मेहमान के रुप में पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना एवं संयुक्त कमिशनर नगर निगम संजीप तिवाड़ी ने परिवार सहित राजन जी का अभिनंदन करते हुए पूजन एवं आरती की।

कथा करते हुए राजन जी ने श्री राम महिमा का गुणगान किया और बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्री राम चरित मानस की रचना कैसे की और भगवान शिव की प्रेरणा से उन्होंने जब इसे संपूर्ण किया तथा उस समय काशी विश्वनाथ जी ने स्वयं इस बात का प्रमाण दिया था कि यह ग्रंथ ही मानव कल्याण के लिए सबसे उत्तम ग्रंथ है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा श्री राम चरितमानस की रचना और भगवान के अवतरण की कथा से उपस्थिति को श्री चरणों से जोड़ा और बताया कि अगर मानव अपना कल्याण चाहता है तो उसे रोजाना श्री राम चरितमानस का पाठ करना चाहिए तथा इसी में मानव की समस्त समस्याओं और शंकाओं का हल है। जरुरत है हमें इससे जुड़ने की और अपने बच्चों को भी इससे जोड़ने की। इस दौरान उन्होंने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर संस्था की तरफ से महामंत्री प्रदीप हांडा, प्रचार सचिव अश्वनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विपिन वालिया, प्रशांत कैंथ, कपिल हांडा, अनमोल सूद, गौरव शर्मा, शुभांकर शर्मा, अंकुश, सुशील पडियाल, अशोक सेठी, पं. दीपक शास्त्री, पंकज बेदी, मनी गोगिया, पंडित दर्शन लाल काका सहित अन्य सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, सेक्टर 49 डी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

संसदीय कोटे से दी थी 5 लाख रुपए की ग्रांट चंडीगढ़, 6 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने संसदीय कोटे से जारी 5 लाख रुपए की ग्रांट से सेक्टर-49डी...
article-image
पंजाब

धरती दिवस मौके खालसा कालेज में वैबीनार करवाया और पौधे वितरित किए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृतेव में कालेज के लाईफ साइंसिज विभाग द्वारा धरती दिवस मौके वैैबीनार करवाया गया और पौधे लगाए गए। वैबीनार...
article-image
पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट

होशियारपुर, 27 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य...
article-image
पंजाब

दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा : चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी ,गुरनाम जसवाल सेवादार

*दुर्गा मंदिर भाम में 71 वा वार्षिक मेला 30/31 जुलाई को होगा/चेयरपर्सन बहन विनोद कुमारी/गुरनाम जसवाल सेवादा *इस वार्षिक मेले को समर्पित प्रभात फेरिया निरंतर जारी 29 जुलाई तक प्रातः 4/30 बजे से 6...
Translate »
error: Content is protected !!