मामला पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का : पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी का शिष्टमंडल जल स्रोत मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मिला

by

होशियारपुर :
पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा विकास निगम में काम करते विभिन्न वर्गों के मुलाजिमों के संयुक्त संगठन पंजाब जल स्रोत संयुक्त मुलाजिम एक्शन कमेटी के संयोजक सतीश राणा, राम जी दास चौहान तथा इंजीनियर हरदीप सिंह की अगुवाई में एक शिष्टमंडल जलस्रोत विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा को मिला। मांग की गई कि सभी मुलाजिमों के लिए सरकारी मुलाजिमों की भांति 01-01-2004 से पहले मिलती पुरानी पैंशन शीघ्र लागू की जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्री परषिद द्वारा 14-12-2011 वित्तीय विभाग से इस मामले में कार्रवाई करवाए जाने का भरोसा दिया गया था, पंरतु अभी तक मामले का कोई निपटारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति के उपरांत मुलाजिमों को पर्याप्त पैंशन न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत से कार्पोरेशन एवं बोर्ड में कार्यरत मुलाजिमों पर पुरानी पैंशन लागू है, जिनमें पीआरटीसी, मंडी बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, बिजली बोर्ड, म्यूनिसिपल कार्पोरेशन आदि। उन्होंने कहा कि यह पैंशन लागू होने से सरकार द्वारा अपने हिस्से का प्रत्येक मुलाजिम की तनख्वाह पर बनता 12 प्रतिशत हिस्सा जो मुलाजिम के ईपीएफ खाते में डाला जाता है, जिसकी राशि मुलाजिम के खाते में कई सौ करोड़ होगी, वह भी सरकार के खजाने में वापस आएगी। जिससे पुरानी पैंशन लागू करने से सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
इस मौके पर जल स्रोत विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने भरोसा दिलाया कि वह इस संबंधी मुख्यमंत्री पंजाब से बातचीत करेंगे तथा पंजाब जल स्रोत संयुक्त एक्शन कमेटी की बैठक वित्त विभाग के साथ जल्द करवाएंगे।
इस मौके पर मक्खन सिंह लंगेरी, राजकुमार, इंजीनियर हरविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुमीत सरीन, बलवीर सिंह बैंस, कुलविन्द्र कुमार, वरुण भनोट व राम प्रकाश विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा से लौटा. दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार : शादी के बाद पत्नी को कनाडा बुलाने के नाम पर 30 लाख रुपए मांगने का आरोप

नई दिल्ली : पंजाब के जालंधर से गई नूरमहल थाने की पुलिस ने पत्नी को धोखा देने वाले  एनआरई  पति को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।  एनआरई  पति कनाडा भागने की फिराक में...
article-image
पंजाब

एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने वीआरएस ली : राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते

चंडीगढ़ : एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने नौकरी छोड़ दी हैं। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया पंजाब पुलिस में वीआरएस लेने के बाद सीनियर आईपीएस गुरिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देव संस्कृति के महाकुंभ मंडी शिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और जयराम ठाकुर ने पारंपरिक जलेब में लिया भाग

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में सात दिनों तक चले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप...
article-image
पंजाब

9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 8 जुलाई : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति इंदरजीत कुमार पुत्र गुरदियाल राम निवासी ददयाल थाना माहिलपुर को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!