मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

by
एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में ये विशेष मतदाता जागरूकता वाहन ज़िला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में  मतदाताओं को 1 जून अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ऑडियो एवं विजुअल माध्यम से प्रेरित करेगा।
उन्होंने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के लिए वाहन का रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। इसके तहत आज (सोमवार) चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न  स्थानों तथा 28 मई को विधानसभा क्षेत्र भरमौर, 29 मई को  चुराह विधानसभा क्षेत्र, 30 मई डलहौजी विधानसभा क्षेत्र तथा 31मई को विधानसभा क्षेत्र भटियात के विभिन्न क्षेत्रों में में मतदान करने के लिए   जागरूक करेगा।
मुकेश रेपसवाल ने यह भी बताया कि  ज़िला मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम  के तहत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। साथ में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त ज़िला वासियों से 1 जून को मतदान करने का आग्रह भी किया है।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  एसडीएम एवं सहायक निवार्चन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा  इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित – अधिनियम के प्रति जनसाधारण को किया जाए जागरूक : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,18 दिसंबर :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 व नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक...
Translate »
error: Content is protected !!