मुकेश रेपसवाल ने संभाला चंबा के DC का कार्यभार

by

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी है मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा, 6 फरवरी :
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा ज़िला के नए उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है।
उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने से पहले वे निर्देशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे।
इससे पहले उन्होंने एसडीएम चौपाल, एसडीएम धर्मपुर(मंडी),विशेष सचिव शिक्षा, विशेष सचिव(एमपीपी और पॉवर), अतिरिक्त उपायुक्त चंबा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।
उपायुक्त का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने ज़िला चंबा के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने तथा सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं , नीतियों एवं कार्यक्रमों के सफल कार्यान्वयन में अपनी विशेष प्राथमिकता व्यक्त की है l उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप इत्यादि योजनाओं से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर प्राथमिकता रहेगी ।
साथ में उपायुक्त ने ये भी कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में समान व संतुलित विकास तथा गरीब व पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन के भी प्रयास किए जाएंगे ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत सरोल के पंचायत भवन का किया लोकार्पण

पंचायत भवन के धरातल तल के निर्माण कार्यों पर व्यय हुए 40 लाख एएम नाथ। चम्बा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत सरोल में 40 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को मिली 3300 कोविड वैक्सीन, टीकाकरण अभियान आज से शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा गगरेट अस्पताल में दी जाएगी वैक्सीन

ऊना, 15 जनवरी: कोविड महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान शनिवार से जिला ऊना में शुरू हो जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 5369 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी : सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को होगा मतदान, आवेदन 23 फरवरी तक

चंडीगढ़। बवाल और महाप्रदर्शन के बाद छात्रों का संघर्ष रंग लाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट चुनाव 2026 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चुनाव पंजीकृत स्नातक (रजिस्टर्ड ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से...
हिमाचल प्रदेश

कैटरिंग सेवाओं हेतू 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित

ऊना, 16 सितम्बर – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान की सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इच्छुक फर्मों से 22 सितम्बर तक निविदाएं आमंत्रित हैं। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!