मुक्तसर के ADC ढिल्लों को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

by

 चंडीगढ़ :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर परियोजना के लिए पटियाला जिले में अधिगृहीत जमीन के लिए जारी मुआवजे में धोखाधड़ी के आरोप में मुक्तसर साहिब के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सुरिंदर ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि 26 मई 2022 को दर्ज मामले में पटियाला के तत्कालीन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) सुरिंदर ढिल्लों को नामजद किया गया था। आरोप है कि पटियाला जिले के शंभू ब्लॉक के आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तूमाजरा और पाबरा गांवों में अधिगृहीत की गई 1103 एकड़ जमीन के संबंध में जारी की गयी 285 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि में यह घोटाला किया गया। विजिलेंस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आवंटित राशि का 30 फीसदी हिस्सा बीडीपीओ कार्यालय सचिव (वेतन) के खाते में जमा होना था, जो ठीक से नहीं हुआ। इसके साथ ही नियमानुसार शेष धनराशि का केवल 10 प्रतिशत ही इन पांच गांवों के विकास में लगाया जाना था। जबकि आरोपी द्वारा कागजों में दिखाए गए रिकाॅर्ड के मुताबिक विकास कार्यों पर 65 करोड़ रुपये खर्च किए गये। इनमें से कुछ विकास परियोजनाएं केवल कागजों पर हैं और किया गया कार्य आवश्यक तकनीकी मानकों पर खरा नहीं उतरता।
मामले में इससे पहले इन गांवों के कुछ सरपंचों और पंचायत सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर, उनके बेटे और कुछ साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने एक भी राशन कार्ड काटने का आदेश नहीं दिया -आप सरकार राशन कार्ड के नाम पर लोगों को गुमराह करना बंद करे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :  आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा भाजपा की केंद्र सरकार पर राशन कार्ड काटने के लगाए गए आरोपों को झूठा करार देते हुए भाजपा की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज  निमिषा मेहता...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने का मामला: तीसरे आरोपी की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

बठिंडा। जिले के गांव भाई बख्तौर में पूर्व सैनिक की टांगें तोड़ने के मामले में फरार तीसरे आरोपित 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उधर, नशा तस्करों द्वारा पूर्व सैनिक रणवीर...
article-image
पंजाब

समाज सेवी गोल्डी सिंह ने अनाज मंडी सैला खुर्द में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यतन किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की 

गढ़शंकर, 6 मई: पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर तथा एसएमओ पीएचसी पोसी डा. रघुवीर सिंह के दिशा निर्देशों  अनुसार सरकारी हाई स्कूल में डघाम में छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!