मुखय मंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डगाणा कलां से बस रवाना : मंत्री डॉ. रवजोत सिंह हलका वासियों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध-सज्जन, धामी

by

होशियारपुर/शामचुरासी, 4 सितंबर। मुखयमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधानसभा हलका शामचुरासी में पड़ते गांव डगाणा कलां से संगत को श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन करवाने के लिए बस रवाना की गई। बस को नशा मुक्ति मोर्चा के हलका शामचुरासी के कोऑर्डिनेटर परविंदर सिंह सज्जन और हलका शामचुरासी की आप की महिला विंग की प्रधान रजवंत कौर धामी की अगुवाई में सरपंच रवीइंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परविंदर सिंह सज्जन और रजवंत कौर धामी ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई मुखयमंत्री तीर्थ यात्रा योजना श्रद्धालुओं के लिए बेहद सराहनीय पहल है। इस योजना के माध्यम से लाखों लोगों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का सममान करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास कर रही है। रजवंत कौर धामी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विधानसभा हलका शामचुरासी के विकास और हलका वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा जैसी योजनाओं से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है और संगत को बिना किसी बड़ी आर्थिक चिंता के धार्मिक अस्थानों के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर सरपंच हरदीप सिंह अखलासपुर, राजवीर कौर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, रमणदीप कौर, जसवीर कौर, जगदीप कौर, अमृतपाल कौर, दविंदर धामी और लक्की धामी सहित अन्य नेता व गांव वासी उपस्थित थे।
कैप्शन-बस को रवाना करने के समय हलका शामचुरासी के आप नेता और मौजूद संगत।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत ओम प्रकाश जी (ढांगू वालियां) की स्मृति में आयोजित हुआ वार्षिक भंडारा

संत रतन प्रकाश जी और बीबी राम प्रीत जी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिवालिक पहाड़ियों की गोद में बसे और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पिंड जेजो दोआबा में...
article-image
पंजाब

Naib Tehsildar arrested by Vigilance

Chandigarh/June 17/Daljeet AjnohaI :n a campaign against corruption in Punjab, Punjab Vigilance Bureau has arrested Naib Tehsildar Vrinderpal Singh Dhoot resident of village Dhoot Kalan, Hoshiarpur on charges of possession of property above his...
article-image
पंजाब

फैशन डिज़ाइनिंग विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पोस्ट ग्रेजुएट फैशन डिज़ाइनिंग विभाग की ओर से “फुलकारी की कला” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!