मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को एंटी चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियां पूरी

by
पुलिस महानिरीक्षक बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
एएम नाथ। बिलासपुर 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वॉकाथॉन की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो बिमल गुप्ता ने जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बचत भवन में समीक्षा की।
बिमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला से प्रदेश स्तरीय एंटी-चिट्टा जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान की निरंतरता में आगामी 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय बिलासपुर में भी एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वाॅकाथाॅन में जिला बिलासपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से लगभग 15 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित समाज में चिट्टा नशे के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता लाना है।
उन्होंने कहा कि लगभग सवा दो किलोमीटर लंबी यह वॉकाथॉन रोड़ा सेक्टर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), बिलासपुर के परिसर से प्रारंभ होकर सिंथेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड, लुहणू में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सर्वप्रथम राजकीय बाल स्कूल में पहुंचेंगे तथा उपस्थित बच्चों के साथ संवाद स्थापित करेंगें। कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम से होगी तथा मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को एंटी चिट्टा एवं पर्यावरण स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चिट्टा नशे के खिलाफ जन जागरूकता को गैस बैलून को भी हवा में छोड़ने के साथ ही वाॅकाथाॅन में शामिल होंगे।
बिमल गुप्ता ने बताया कि यह वॉकाथॉन विभिन्न स्थानों से होते हुए लुहणू मैदान में संपन्न होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री उपस्थित बच्चों के साथ संवाद स्थापित करेंगे तथा अपना संदेश भी देंगे। इस बीच 6 पैराग्लाइडरों के माध्यम से भी चिट्टा नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर इस एंटी चिट्टा वॉकाथॉन को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने ईसपुर में प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल। ऊना, 19 फरवरी . उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ईसपुर का दौरा कर वहां प्रस्तावित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के भवन का निरीक्षण किया। यह केंद्र 50 बिस्तरों की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण कार्योंं का किया लोकार्पण

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बस स्टैंड हमीरपुर के सामने रानी...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श सौर ऊर्जा राजस्व गांव को मिलेगी एक करोड़ की प्रोत्साहन राशि – अनुपम कश्यप

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित,  सोलर पैनल लगाने पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान रोहित भदसाली। शिमला, 05 नवम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ज़िला चम्बा के उप-मंडल डलहौज़ी के तहत बनीखेत नगर पंचायत के सभागार में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की। राज्यपाल...
Translate »
error: Content is protected !!