मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू ने किया जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उदघाटन : आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे सभी शिक्षण संस्थान: सुनील शर्मा बिट्टू

by
हमीरपुर 09 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी शिक्षण संस्थानों में आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान कर रही है, जिससे हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नई बुलंदियों को छूएगा। सोमवार को यहां ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि आज लड़कियां पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सभी क्षेत्रों में भी लड़कों से पीछे नहीं हैं। इन्होंने हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है। एक खिलाड़ी मेहनत, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का संदेशवाहक होता है। खेल के मैदान में खिलाड़ी कई बार गिरता और हारता है, लेकिन गिर कर दोबारा उठना और हारने के बाद जीतने के लिए संघर्ष करना तथा उसके बाद जीत हासिल करने का सबक भी वह मैदान में ही सीखता है। ये सभी गुण ही हमें जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचाते हैं।
सुनील शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में भीषण आपदा आने के बाद मुख्यमंत्री ने दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ही प्रदेश को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है और उन्होंने स्वयं कई दुर्गम क्षेत्रों में जाकर भी लोगों का दुख-दर्द बांटा है। सुनील शर्मा ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राआंे से आग्रह किया कि अगर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए उनके पास कोई सुझाव है या उन्हें कोई समस्या है तो वे बेझिझक उन्हें बता सकते हैं या स्वयं मुख्यमंत्री से भी मिल सकते हैं।
इससे पहले सुनील शर्मा ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर एडीपीईओ सुनील कपिल और ब्वायज स्कूल की प्रधानाचार्य एवं आयोजन समिति की सचिव नीना ठाकुर ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 38 स्कूलों की लगभग 340 छात्राएं बास्केटबाल, हैंडबाल, ताईक्वाडों, जूडो और टेबल टेनिस सहित कुल 7 स्पर्धाओं में भाग ले रही हैं।
उदघाटन अवसर पर स्थानीय नगर परिषद के मनोनीत पार्षद, कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डायलिसिस सेंटर का भुगतान करे सरकार, सिर्फ आश्वासन से नहीं होगा उपचार : जयराम ठाकुर

एंबुलेंस चालकों की समस्याओं का भी समाधान करे सरकार,   केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में तीन सीसीयू और एक ईएसआईसी अस्पताल हिमाचल को दिए एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओशीन शर्मा – बिना पोस्टिंग के ट्रांसफर,शिमला हैडक्वाटर तैनात : ओशीन शर्मा ने लिखा कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित एचएएस अफसर ओशीन शर्मा  का ट्रांसफर हुआ है. अक्सर चर्चाओं में रहने वाली एचएएस अफसर ओशीन शर्मा को सरकार ने मंडी जिले के धर्मपुर तहसील के...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत वेबिनार का आयोजन

ऊना – नीति आयोग द्वारा अधिकृत भारतीय शिक्षक मंडल द्वारा जिला परियोजना कार्यालय के सौजन्य से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में अध्यापक की भूमिका पर एक वैबिनार का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!