मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया : बड़सर के लिए करोड़ों के बजट से विकास कार्यों को मिलेगी गति: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क के लिए जारी हुआ 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट
बड़सर 4 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र के चहुमुखी विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बड़सर-धनेटा और बड़सर-शाहतलाई सड़क की अपग्रेडेशन के लिए प्लानिंग विभाग ने 2 फरवरी को 3-3 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों की अपग्रेडेशन से स्थानीय लोगों और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। दोनों सड़कों के लिए कुल 6 करोड़ रुपये का बजट जारी करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़सर विस क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी है।
विधायक ने बताया कि बड़सर में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए भी सरकार ने 11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। मुख्यमंत्री ने बड़सर अस्पताल का दर्जा बढ़ाकर इसे 100 बेड का अस्पताल बनाने, स्वास्थ्य केंद्र सलौणी की क्षमता बढ़ाकर 10 बेड का अस्पताल करने, बड़सर में आधुनिक बस अड्डे के निर्माण और बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के उपमंडल खोलने की घोषणा करके क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगातें दी हैं। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली में साइंस संकाय की कक्षाएं, घंगोट और समताणा में कॉमर्स की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणाएं भी मुख्यमंत्री ने की है। इसके अलावा सोहारी, बड़सर और दांदड़ू में साइंस एवं कॉमर्स तथा कुलहेड़ा और धबीरी के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में साइंस की कक्षाएं आरंभ करने का ऐलान भी किया है। विधायक ने कहा कि इन घोषणाओं से क्षेत्र के विद्यार्थियों विशेषकर लड़कियों को अपने घर के पास ही बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि बड़सर में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की भी भरपूर मदद की है। आपदा के कारण अपने मकानों को खो चुके 23 परिवारों के पुनर्वास के लिए 7-7 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। 63 परिवारों के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए भी एक-एक लाख रुपये की राशि दी गई है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने इस सभी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्री-जनमंच कार्यक्रम के तहत चलोला में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुनी जन समस्याएं

ऊना: 10 सितंबर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनने सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में रोक : अधिकारी और कर्मचारी पहन कर आए तो होगी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अगर जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनकर आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सबंध में प्रधान सचिव सामान्य...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों ने की टैक्स वसूली बंद : पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा कर दिया फ्री

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने पूरी तरह से फ्री कर दिया है। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के नेतृत्व में टोल कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को दिया सीएम पद का ऑफर, राजनीति में मची खलबली : आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते

पटना : बिहार में एनडीए  की सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ‘हम’ संयोजक...
Translate »
error: Content is protected !!