मुख्यमंत्री ने नव वर्ष पर आत्मनिर्भर हिमाचल का संकल्प दोहराया : नूतन वर्ष की शुभकामनाओं के लिए प्रदेश वासियों का किया आभार व्यक्त

by
एएम नाथ। शिमला :  नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेशभर से आए लोगों ने ओक ओवर और राज्य सचिवालय, शिमला में भेंट की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही कैबिनेट मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं देने पहुंचे। इसके अलावा राज्य के सभी जिला से बड़ी संख्या में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।May be an image of textMay be an image of one or more people and flower
नव वर्ष की शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के लिए हरित और सतत ऊर्जा के उचित दोहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने रोजगार के और अधिक अवसर पैदा करने के लिए हाई-टेक उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
May be an image of one or more people and beardMay be an image of one or more people and daisउन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के अनुरूप सार्वजनिक सेवाओं को अधिक कुशल और सुलभ बनाने के लिए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र और बुनियादी ढांचे में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

युवक की मौत : गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर गहरी खाई में लुढ़की कार

एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा के गरोला-बासदा-सवाई सड़क पर एक ऑल्टो कार हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में एक व्य​क्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे दिन कोरोना से दूसरी मौत इस हफ्ते में : भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना किया अनिवार्य

शिमला : कोरोना संक्रमण से कल भी मंडी जिले में 19 वर्षीय युवती की इस संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतका दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। इसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिन शर्मा ने संभाला अतिरिक्त उपायुक्त शिमला का कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सचिन शर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त शिमला के पद का कार्यभार वीरवार को संभाल लिया है। इससे पूर्व सचिन शर्मा एसडीएम अंब के पद पर सेवाएं दे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
Translate »
error: Content is protected !!