मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर तुर्की से सेब आयात और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के लिए उदार वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा लम्बित धनराशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल को वर्ष-2032 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू कर रही है और वर्तमान योजनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश सरकार की पर्यटन, हरित ऊर्जा, विद्युत और अन्य क्षेत्रों में की गई पहल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं में राज्य के हितों की रक्षा की पैरवी की। उन्होंने इन परियोजनाओं को राज्य को लौटाने के लिए समय सीमा तय करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने जल विद्युत परियोजनाओं में राज्यों के अधिकारों की भी पुरजोर वकालत की और मुफ्त रॉयल्टी तथा 40 वर्ष पूरे कर चुके पीएसयू तथा सीपीएसयू को राज्य को सौंपने का मामला भी उठाया। उन्होंने 40 वर्ष पूरा कर चुकीं परियोजनाओं से अधिशेष भूमि वापिस करने और योजना लागत पूरी करने के उपरान्त रॉयल्टी में बढ़ोतरी से संबंधित मामला भी उठाया।
श्री सुक्खू ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर चर्चा की। उन्होंने राज्य के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा का भी आग्रह किया तथा तुर्की और अन्य देशों से सेब के आयात के संबंध में चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और सेब के आयात संबंधी मामले की समीक्षा करने तथा अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

18 दिन में कोविड को हराकर स्वस्थ हुआ 58 वर्षीय बुजुर्ग, 45 तक पहुंचा था ऑक्सीजन सेचुरेशन

हरोली कोविड अस्पताल में बेहतर सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद ऊनाः कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को जिला ऊना के कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हरोली...
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को नीट परीक्षा की तैयारियों की दी जानकारी

मंडी, 9 जनवरी। जिला प्रशासन व जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यकम के तहत जिला प्रशासन मण्डी द्वारा चलाई जा रही विशेष पहल देई...
Translate »
error: Content is protected !!