मुख्यमंत्री ने लुथान में रखी प्रदेश के पहले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर की आधारशिला : ज्वालामुखी क्षेत्र में 205 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

by
एएम नाथ, राकेश शर्मा ।  ज्वालामुखी/ तलवाड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 205 करोड़ रुपये लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने लुथान में प्रदेश के पहले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 38.17 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न उठाऊ जल आपूर्ति योजनाओं के जलस्रोत स्तर पर सुधार और संवर्धन, 5.50 करोड़ रुपये से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन ज्वालामुखी, 2.13 करोड़ रुपये लागत के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन और 14.35 करोड़ रुपये से निर्मित विवाह भवन सह मन्दिर ट्रस्ट पार्किंग का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने लुथान में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी पहल मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अर्न्तगत 92.38 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर की आधारशिला रखने के साथ ही ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए 27.30 करोड़ रुपये से हिमाचल प्रदेश उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्द्धन (एचपीशिवा) परियोजना के तहत सिंचाई सुविधा, भरोली और ज्वालामुखी क्षेत्र में 5.91 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सात नलकूप, पांच करोड़ रुपये लागत के राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल बानी-द-खूह, राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी में 7.82 करोड़ रुपये लागत के बहुउद्देशीय हॉल, 4.18 करोड़ रुपये लागत के खारा-नाला तटीयकरण तथा ज्वालामुखी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जल शक्ति विभाग की निरीक्षण हट का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इन वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने कई अभिनव पहल की हैं। उन्होंने कहा कि सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर इन्हीं में से एक है। लुथान में स्थापित होने वाली इस परिसर में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों को आवास की बेहतर व अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनिमम बैलेन्स रखने का झंझट खत्म, इन 5 बैंकों में नही लगेगा जुर्माना

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर लगने वाली पेनाल्टी लंबे समय से बैंक ग्राहकों की परेशानी का कारण रही है। कई बार ग्राहक की जेब से बिना जानकारी के शुल्क कट जाता है। लेकिन अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा कार्य – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : नशा मुक्त अभियान-2.0 के तहत ज़िला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने तथा सुझाव लेने के दृष्टिगत ज़िला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए

रोहतांग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!