मुख्यमंत्री ने हिमाचली विद्यार्थियों की सुरक्षित वापिसी के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

by
एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, जम्मू-कश्मीर, विशेष रूप से श्रीनगर में पढ़ाई कर रहे हिमाचली विद्यार्थियों को सुरक्षित वापिस लाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि इन छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 103 छात्र जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और भारत-पाकिस्तान के मध्य बढ़ रहे तनाव के दृष्टिगत इनके परिजन अत्यंत चिंतित हैं और बच्चों की सुरक्षित वापिसी की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की सुरक्षा और कुशलता राज्य सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में हरसम्भव कदम उठाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल आवश्यक कदम उठाने और छात्रों की सुरक्षित वापिसी सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

8 महीने की निकली गर्भवती : पेट में दर्द होने पर परिजन नाबालिग को चेकअप के लिए लाए अस्पताल

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना के अंतर्गत आने वाले पाॅश इलाके में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने के बाद परिजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी मनेश कुमार को अमृत कलश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा के प्रधानाचार्य ने सौंपा

हमीरपुर 15 अक्तूबर। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा के विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर से लाई गई मिट्टी से भरा अमृत कलश विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सात परिवारों को दी 35 हजार रुपए की फौरी राहत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली हल्के को प्रदेश का मॉडल हल्का बनाया जाएगा :प्रो राम कुमार

हरोली। गांव संसोवाल में अजोयित जान सभा मे हिमाचल प्रदेश उधौग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ने कहा के भाजपा सरकार दुआरा हरोली के सर्बपक्षी विकास के लिए लगतार काम किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!