मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा करीब 40 जवानों के हवाले : पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान

by

जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान की तर्ज पर ही उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा में करीब 15 पुलिस जवान तैनात थे। नए आदेशों के अनुसार, अब उनकी सुरक्षा करीब 40 जवानों के हवाले रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब डॉ. गुरप्रीत कौर किसी कार्यक्रम में शामिल होने जाती थीं तो लोग उनका सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते थे। इसी को देखते हुए उनके सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गया है ताकि वह सुरक्षित कार्यक्रमों में पहुंच सकें।
स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट का जिम्मा संभाल रहे एडीजीपी एके पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश दिए हैं कि जब भी मुख्यमंत्री की पत्नी किसी जिले के दौरे पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएं तो उनकी सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाएं। उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।
एडीजीपी ने अपने 6 फरवरी को जारी किए पत्र में कहा कि जब सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर किसी दौरे पर बाहर निकलेंगी तो सड़क पर पुलिस की 2 जिप्सी और एक स्कॉर्पियो में 15 अतिरिक्त जवान उनके आगे पीछे सुरक्षा कवच बनाकर चलेंगे। यह जवान सीएम सुरक्षा से उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह सभी अंदरुनी घेरे में सुरक्षा मुहैया करवाएंगे। पत्र में यह भी कहा गया है कि जब सीएम की पत्नी के एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होंगे तो उसके लिए बसों और अन्य गाड़ियों में 20 से 26 जवान काफिले में अलग से चलेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह...
पंजाब

मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने डीएमएफ के नेतृत्व में गढ़शंकर से मानदेय कर्मियों व कर्मचारियों का जत्था हुआ रवाना

गढ़शंकर, 25 मार्च :  कर्मचारी नेता सुखदेव डानसीवाल, करनैल सिंह माहिलपुर  व सुषमा पलड़ी के नेतृत्व में मानदेय कर्मियों व कर्मचारियों का एक समूह डीएमएफ के बैनर तले बजट सत्र के दौरान अपनी जायज...
article-image
पंजाब

मोहाली में ऑपरेशन सील : 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सील’ के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेराबस्सी उपमंडल के हंडेसरा क्षेत्र में बनाए गए...
article-image
पंजाब

पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा द्वारा जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास करने पर सम्मान

गढ़शंकर । डा. बीआर अंबेदकर सरकारी अैंलीमेंटरी स्मार्ट स्कूल बीनेवाल की पांचवी कक्षा की छात्रा तरीशा पुत्री राकेश कुमार निवासी बीनेवाल ने जवाहर नवोदया विद्यालय प्रवेश परिक्षा 2024-2025 पास कर अपने माता पिता, स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!