मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे : आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे। वह मंडी जिले के थुनाग, करसोग आदि क्षेत्रों में बादल फटने से हुए जानमाल के नुकसान से शाह को अवगत करवाएंगे और प्रदेश के लिए आपदा राहत पैकेज मांगेंगे। सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए 2023 में आई आपदा राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने लंबित आपदा राहत पैकेज में से 2006 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। हालांकि, अभी इसकी पहली किस्त भी हिमाचल प्रदेश को नहीं मिली है। इसकी किस्त जल्द जारी करने के अलावा सीएम लंबित आपदा राहत पैकेज का भी मुद्दा उठाएंगे। मुख्यमंत्री बार-बार यह बात दोहरा चुके हैं कि वर्ष 2023 में आई आपदा में हिमाचल प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले दिनों आई आपदा ने भी मंडी जिला समेत पूरे प्रदेश में करीब 800 करोड़ रुपये की क्षति हो चुकी है। वह ऐसे तमाम मसलों पर शाह से बात करेंगे।
———————–
कांग्रेस हाईकमान से भी कर सकते हैं मुलाकात, पार्टी अध्यक्ष पर साफ हो सकती है स्थिति

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस हाईकमान के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू कह चुके हैं कि प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम रहा है। प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाओं से उपजी असमंजस की स्थिति पर भी उनका दिल्ली दौरा स्थिति साफ कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में आयोजित शपथ समारोह में छह नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों को बनाएं लोक कलाओं के संवर्द्धन का माध्यम – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलोें एवं उत्सवों को लोक कलाओं...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला : 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर तक मनाया जाएगा, तैयारियां पूरी

एएम नाथ : नाहन :  हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला इस वर्ष 31 अक्तूबर से 5 नवम्बर, 2025 तक पूरे पारंपरिक और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रुपये का चेक : मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक...
Translate »
error: Content is protected !!