मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना पहला वेतन ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ में किया दान

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना पहला वेतन ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ में दान किया है। बीते कल ही उन्होंने 101 करोड़ रुपए के इस कोष का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के सभी विधायक भी एक-एक लाख रुपए इस कोष में डालेंगे और BJP के विधायकों से भी यही अपील करेंगे। मगर मुख्यमंत्री ने एक लाख के बजाय अपना पूरा वेतन ‘मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष’ में दान किया है। कोरोना काल में सुखविंदर सुक्खू और ठियोग के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने अपनी सैलरी सबसे पहले कोविड फंड में देने का ऐलान किया था।
इस बार मुख्यमंत्री ने सुखाश्रय कोष में पूरी सेलरी देकर सामाजिक सरोकार के दायित्व की दिशा में अच्छी पहल की है। इससे और लोग भी इस कोष में दान करने के लिए प्रेरित होंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मदद के मकसद से इस कोष की स्थापना की है। दावा किया जा रहा है कि इस कोष से न केवल बच्चों की पढ़ाई, बल्कि उनके घूमने-फिरने, जेब खर्च और नौकरी लगने तक सहायता की जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ही अनाथ बच्चों की माता है, सरकार ही पिता है। हम अपने बच्चों की तरह अनाथ बच्चों की देखभाल करेंगे। प्रदेश में लगभग 6 हजार बच्चे हैं, जिनके मां-बाप नहीं हैं। चाहे वे आश्रम में रह रहे हों या किसी रिश्तेदार के पास रह रहे हो। सभी की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना करुणा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में करेंगे चुनाव प्रचार और रैलियां : घर पर भीसीआरपीएफ के ही सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

शिमला | भाजपा में शामिल हुए 9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में चुनाव प्रचार और रैलियां करेंगे। उनके घर पर भी सुरक्षा बल हर दम तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!