मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ये देखें कि आपके नीचे जमीन कितनी बची – पहले मुख्यमंत्री जिनकी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ पहले छः माह में ही गिर चुका था : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी नेताओं द्वारा प्रयोग की गई भाषा शैली को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेसी नेताओं ने किया है उसका बहुत जल्द ढंग से जवाब दिया जाएगा। मंडी में भाजयुमो के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से मुझे मंडी में आकर टारगेट करने की कोशिश हो रही है उससे यही प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस  पार्टी के नेता अपनी हार देख बौखला गए हैं। ये ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके अपने जिला के तीन विधायक एक साल में ही विरोध में खड़े हो गए जब उनको प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पहले ये देखें कि आपके नीचे जमीन कितनी बची है। ये पहले मुख्यमंत्री हैं जिनकी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ पहले छः माह में ही गिर चुका था। अब तो सरकार नाम की चीज ही नहीं बची है। मंडी स्वाभिमान के साथ पहले से आगे बढ़ती रही है। जब भी कांग्रेस नेता मंडी आकर गाली गलौच करते हैं तो यही जनता उन्हें जवाब देना जानती है। सुक्खू की सरकार ने इन 15 महीनों में मंडी के साथ जो भेदभाव किया है उसका जवाब जनता देने वाली है। कांग्रेस के प्रत्याशी बड़े विजन की बात कर रहे लेकिन बेहतर होता आठ बार मंडी का प्रतिनिधित्व करने वाला ये परिवार पहले घर में  चर्चा कर लेता। आपके सामने कैबिनेट में मंडी का विकास रोकने के फैसले होते रहे और आप चुप रहे। मंडी और कुल्लू में 12 पुल बरसात की भेंट चढ़े लेकिन आपने पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के बावजूद एक भी पुल रिस्टोर नहीं किया। क्या यही आपका विजन है। सवाल पूछने का हक हमें हैं जो विपक्ष में हैं। आप सत्ता में हो और आठ बार मंडी का प्रतिनिधत्व आपके परिवार ने किया। आप इतने वर्षों तक वो विजन क्यों नहीं धरातल पर उतार पाए जबकि आपके पिता छः बार के मुख्यमंत्री रहे हैं। सच तो ये है कि इस राज परिवार को सिर्फ़ चुनावों के वक्त मंडी की याद आती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते हों मेंटोरशिप सेशन : प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल

औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में वीसी ने दिए निर्देश रोहित भदसाली।  हमीरपुर 01 अक्तूबर। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी, ब्लैक मनी केस में नई चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली : ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार आधिकारिक तौर पर आरोपी बना दिया है।...
Translate »
error: Content is protected !!