मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हर गांव का विकास और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता : मलेंद्र राजन

by
इंदौरा में पांच पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक ने किया संवाद, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा
 एएम नाथ। इंदौरा, 18 अक्तूबर: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए विधायक मलेंद्र राजन ने आज वन विश्राम गृह इंदौरा में ग्राम पंचायत गगवाल, धोड़न, मलोट, राजाखासा और चनौर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद किया। इस दौरान संबंधित पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए विकास कार्यों को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों से विधायक को अवगत करवाया।
मलेंद्र राजन ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि पंचायत स्तर पर लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएं। जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ सीधा संवाद विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सड़क, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों का समाधान कर विकास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मिलने वाले सुझाव क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को समझने में सहायक हैं। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा और जनता के साथ संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास को गति दी जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन : 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियों, 12 नशीले टीकों और ड्रग मनी सहित बुलट सवार महिला व युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 6 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बुलट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व पुरुष को 12 नशीले इंजेक्शन, 210 ग्राम हेरोइन, 90 नशीली गोलियां और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

करसोग में 188 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ।  करसोग : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग में लोगों को 188.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करसोग में 34.25 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को पदोन्नति : 7 SI बने इंस्पेक्टर और 7 ASI को मिली SI की जिम्मेदारी

डीपीसी की सिफारिशों पर विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश, नई तैनाती के आदेश अलग से होंगे जारी एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार...
Translate »
error: Content is protected !!