मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

by
हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला के अधिकारियों से विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।
इस वर्चुअल बैठक के बाद उपायुक्त ने जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ भी अलग बैठक करके विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि उपराष्ट्रपति 6 जनवरी को सुबह लगभग सवा 11 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद दोसड़का के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वह एनआईटी में भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हैलीपैड और उपराष्ट्रपति के काफिले के रूट वाली सड़कों की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सड़कों के आस-पास झाड़ियों और खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटा दें। बिजली बोर्ड के फील्ड अधिकारी-कर्मचारी सड़क के आस-पास की विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त रखें। दोनों कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों पर भी विद्युत व्यवस्था पुख्ता रखें। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे मेडिकल सुविधाओं एवं एंबुलेंस इत्यादि के लिए उपराष्ट्रपति के सचिवालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार समुचित प्रबंध करें। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, एडीसी मनेश यादव, सहायक आयुक्त पवन शर्मा, आरटीओ अंकुश शर्मा, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित रघुबीर सिंह का हाल जानने पहुंचे डीसी, 10 हजार की आर्थिक मदद भी दी , शीघ्र पीड़ित परिवार को बीपीएल श्रेणी में डाला जाएगा

ऊना: हरोली विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाल गांव भदसाली हार के रघुबीर सिंह का हाल जानने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा उनके घर पहुंचे। रघुबीर सिंह गत एक वर्ष से टांग में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी स्वयं की क्षमता पहचान कर लक्ष्य प्राप्ति को कड़ी मेहनत करें : एसडीएम के.के.शर्मा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोले एसडीएम जोगिन्दर नगर, 30 जनवरी: एसडीएम जोगिन्दर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय : भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक

ऊना : भाजपा कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई। इसके अलावा डाटा प्रबंधन और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!