मुरथल में आकर घरबंद हो जाती थीं विदेशी महिलाएँ, अचानक छापेमारी करती है पुलिस

by
सोनीपत :  हरियाणा के सोनीपत से होकर गुजरता है 44 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग। और इस सड़क पर ही स्थित है मुरथल। यह जगह वैसे तो एक आम कारण से प्रसिद्ध है, लेकिन हाल में मुरथल और भी ज्यादा चर्चा में है।
असल में मुरथल में लगातार ढाबे चलते रहते हैं। लेकिन आजकल इन ढाबों को अवैध गतिविधियों का अड्डा बना लिया गया है। शुक्रवार की रात को मुरथल पुलिस ने अन्य कई थानों की बड़ी पुलिस टीम के साथ 51 माइल स्टोन बिल्डिंग में छापेमारी की।
इस स्पा सेंटर को देखकर पुलिस की बड़ी टीम चौंक गई, जो बिल्कुल पांच सितारा होटल की तरह था। पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से दो महिलाएँ विदेशी थीं। गिरफ्तारियों की सूची में एक ऑपरेटर भी शामिल है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल का नाम ढाबों और स्वादिष्ट पराठों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन अब यह इलाका एक और कारण से सुर्खियों में है-यहाँ देह व्यापार का धंधा भी चल रहा था। मुरथल के 51 माइल स्टोन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर ‘रीबर्न’ नाम से एक स्पा सेंटर खोला गया था। इसे बिल्कुल पांच सितारा होटल की तरह तैयार किया गया था। लेकिन जब मुरथल पुलिस की टीम इस स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुँची, तो पुलिस अधिकारियों तक के होश उड़ गए। वहाँ से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो विदेशी महिलाएँ भी थीं। यह स्पा सेंटर अभि जैन नाम के एक युवक द्वारा चलाया जा रहा था, जिसे भी गिरफ्तार किया गया।
वह युवक मूल रूप से सोनीपत के गुड़ मंडी इलाके का निवासी है। इसके अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले ही एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए तैयार है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने कहा कि इस स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चलाया जा रहा था। यह सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर भेजा, तो पुलिस को यह पूरी तरह से यकीन हो गया कि यहाँ देह व्यापार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने उस इलाके में छापेमारी की, जहाँ चार महिलाओं-जिसमें दो विदेशी महिलाएँ शामिल थीं-को गिरफ्तार किया गया।
यहाँ पर ही सब कुछ खत्म नहीं हुआ, पुलिस ने घटना स्थल से 62,000 रुपए भी बरामद किए। एक स्थानीय महिला ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती देह व्यापार में शामिल किया जा रहा था। प्रत्येक ग्राहक से उन्हें केवल 500 रुपए मिलते थे। इस स्पा सेंटर में कुल 9 कमरे थे। काउंटर पर रखे रजिस्टर में ग्राहकों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाता था। इस छापेमारी के दौरान पांचवें कमरे में एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा मेडिकल कॉलेज में ‘वन मैन आर्मी’ बने डॉ. रोहित

21 दिनों में 77 सफल ऑपरेशन एएम नाथ। चम्बा : मेडिकल कॉलेज चम्बा में स्टाफ की कमी के बीच एक डॉक्टर की मेहनत और समर्पण मिसाल बनकर सामने आया है। सर्जरी विभाग में तैनात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किए तबादले, 6 HAS बदले, एक IAS को दिल्ली भेजा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने आज फिर अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 6 HAS अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। वहीं एक IAS को दिल्ली भेजा गया है। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलाया जाएगा मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान- निवेदिता नेगी

मंडी, 11 जनवरी। जिला मंडी में मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा जिसमें बच्चों के अधिकारों, बाल यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम, नशीली दवाओं व शोषण से बचने के तरीकों बारे आम जनमानस...
Translate »
error: Content is protected !!