मेरा पति जानवर : हैवानियत की शिकार सिपाही की पत्नी का दर्द, दिल दहला देने वाला मामला आया सामने

by

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुरादाबाद में एक सिपाही द्वारा अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार की गईं।

गंभीर हालत में पत्नी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में भर्ती पत्नी द्वारा सिपाही पति को लेकर जो बात बताई गई उसे सुनकर लोग हैरान रह गए। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे जबरदस्ती अनैतिक संबंध बनाता और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं।

पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया कि नशे में बूत होकर उसका सिपाही पति घर आता था तथा जबरन उसे बियर पिलाता था। मना करने पर मरता था और सिगरेट से उसे दाग देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि कील को गर्म करके उसके प्राइवेट पार्ट को भी पति ने दाग दिया।

इतना ही नहीं पिलास से उसके पैरों के नाखून तक भी उसके पति ने उखाड़ डाले। इतना ही नहीं पत्नी का कहना है कि उसका पति इंसान नहीं बल्कि जानवर है। तड़पाने के साथ ही उसके साथ जबरन अननेचुरल सेक्स करता। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी करता।

आरोपी सिपाही अभी भी है फरार

दरअसल यह पूरा मामला मेरठ जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़िता का कहना है कि साल 2021 में विकास सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी। विकास उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में उन्नाव की उसकी तैनाती है।

महिला का कहना है कि उसके ससुर पीएससी में तैनात हैं। महिला द्वारा बताया गया की बेटी होने के बाद से ही उसके परिवार वाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे। कई बार उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि वह उसकी बात को सहन करती चली आई।

पत्नी का आरोप है कि 13 अगस्त को उसका पति ड्यूटी से लौट कर आया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान ससुर सत्य प्रकाश और सास विनोदी देवी ने भी उसका साथ दिया। पति के हाथ से छूटने के बाद किसी तरह वह वहां से फरार हो गई।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती पत्नी का कहना है कि मेरे पति ने जो मेरे साथ किया वह किसी भी महिला के साथ ना हो। उसने यह भी कहा कि उसके पति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

डॉक्टर ने भी बताया कि महिला के पेट के साथ ही शरीर के कई अंगों पर गंभीर जख्म हैं। वहीं इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही महिला का पति फरार हो गया है जबकि महिला के सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें पंजाब पुलिस -चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय : डीजीपी संजय कुंडू

ऊना । 10 अप्रैल :  डीजीपी संजय कुंडू की आगामी चुनावों को लेकर हिमाचल व पंजाब पुलिस की संयुक्त बैठक जिला ऊना में हुई। इस दौरान डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर व एसपी ऊना...
article-image
पंजाब

3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी : तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर, 1 खिलाफ बिभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पढ़ने गांव संथवा के एक व्यक्ति द्वारा तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी करने के आरोप...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां के जंगल में से हजारों खैर व अन्य पेड़ वन माफिया ने काट कर जंगल को कर दिया तवाह : वन विभाग के अधिकारियों का हर बार की तरह रटा रटाया जबाव पता करेगें और करवाई करेंगे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शकर ।  गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव नैनवां के जंगल में वन माफियां ने हजारों खैर व अन्य पेड़ो  को काट कर जंगल को तवाही के कगार पर लाकर...
article-image
पंजाब

कंचनप्रीत कौर को सभी मुकदमों में मिली अग्रिम जमानत : शिअद प्रत्याशी की बेटी पर दर्ज हुए थे चार मुकदमे

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन के उप चुनाव में शिअद प्रत्याशी प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में संबंधित अदालतों ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!