मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में निभाते हैं अहम भूमिका – हर्षवर्धन चौहान

by

सोलन : उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल की विविध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं ने प्रदेश को देश में एक अलग पहचान दी है। हर्षवर्धन चैहान गत सांय सोलन ज़िला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 19वें हिमाचल उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेले व उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति को दर्शाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव युवा पीढ़ी को अपनी धरोधर को समझने और उसे संजोए रखने में सहायत सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझंे और उसके संरक्षण में सहयोगी बनें।
हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल उत्सव के सफल आयोजन के लिए डायनामिक इंडिया युवा मण्डल को शुभकामनाएं दी और इसके शुभारम्भ पर उन्हें बधाई भी प्रेषित की।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य आपदा से सफलतापूर्वक निपटने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का निर्णय उनके कुशल नेतृत्व का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के सहयोग से हिमाचल पुनः प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
बघाट बैंक के अध्यक्ष अरूण शर्मा, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, ईशा सूद, संगीता ठाकुर, मनोनीत पार्षद पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, राहुल ठाकुर, सुरेन्द्र सेठी, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस के सचिव लोकन्द्र शर्मा, ज़िला राज्य नागरिक आपूर्ति के निदेशक जतिन सहानी, दीप राम भारद्वाज, अजय, डयनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन के अध्यक्ष पंकज सूद, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, डयनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष एवं जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश, महासचिव कीर्ति कौशल, रविन्द्र पंवर, संजीव वर्मा, अंकुश सूद, मनोज ठाकुर, रीपू धमन, रजत थापा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव को उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों से करवाया अवगत : 6 जनवरी को हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे के संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से आयोजित एक बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाया

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर आज शिमला के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य संग्राहलय की टीम करेगी शोघी में मिले कंकाल की जांच : DC अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश जारी

रोहित भदसाली।  शिमला 27 सितंबर – शोघी पंचायत में भवन निर्माण के लिए की जा रही जमीन खोदाई के दौरान कंकाल मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने पेट्रोलियम मंत्री से ऊना में मक्के से एथनॉल बनाने का उद्योग लगाने की मांग की

धर्मेंद्र प्रधान को आइओसीएल टर्मिनल में मैहतपुर ट्रक ऑपरेटर यूनियन से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा ऊना (2 मार्च)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से...
Translate »
error: Content is protected !!