मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

by

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती है।

कार सवार लड़का और लड़कियां नशे की हालत में नजर आ रहे हैं. वहीं मौजूद लोग लड़ाई छुड़ाने की जगह इसका वीडियो बनाते रहते हैं. Viral video होने के बाद भी मामले को लेकर अभी तक चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि एक काली बनियान पहने शख्स दिख रहा है, जो एक लड़की के बाल पकड़े हुए है. वहीं बगल में खड़ा दूसरा युवक भी एक लड़की को पकड़े हुए है. लड़की बुरी तरह चीख चिल्ला रही है. लेकिन लड़का उसे नहीं छोड़ता. दोनों एक-दूसरे खे खिलाफ जमकर गाली गलौज करते हैं।

इसके बाद युवक जब थार से जाने लगता है तो लड़की उसकी ओर बढ़ती है, लेकिन वो उसे धक्का मारकर गिरा देता है. वो बोलता है कि समझा लो, इसको जिंदगी खराब कर दूंगा. वो भद्दी भद्दी गालियों के बीच थार को आगे बढ़ाता है तो लड़की उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो गाड़ी नहीं रोकता, जिससे वो जमीन पर गिर जाती है.सफेद शर्ट पहने खड़ा लड़का उसे बचाने की कोशिश करता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी-उपायुक्त उपायुक्त ने सैनवाला पेयजल योजना लोगों को की समर्पित

एएम नाथ। नाहन 19 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, चार गंभीर घायल

एएम नाथ। किन्नौर :   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बीते दिन देरशाम को...
article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े महिला का पर्स छीन फरार हुए मोटरसाइकिल सवार लुटेरे : पुलिस ने आरोपियों को शाम को गिरफ्तार कर लिया

नवांशहर। बंगा शहर के भीड़भाड़ वाले व थाना सिटी से सटे हुए मनियारी बाजार से बुधवार को दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। गांव पठलावा की महिला...
हिमाचल प्रदेश

16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला : राजकीय महाविद्यालय, ऊना के परिसर में करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजन किया जा रहा

ऊना, 9 जून – राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा 16 जून को महाविद्यालय ऊना परिसर में रोजगार मेला उन्नति 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!